जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव के समीप गुरुवार सुबह 5 बजे एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के टिहिया गांव निवासी संजय सिंह की 29 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व अप्रैल माह में लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी रामानंद सिंह से हुई थी। पनोट विद्यालय में पढ़ाती थी शिवानी शिवानी कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा नियुक्त शिक्षिका थीं। वह लक्ष्मीपुर प्रखंड के पनोट विद्यालय में कार्यरत थीं और हाल ही में उनका स्थानांतरण बड़हिया हो गया था, जहां उन्होंने 10 जनवरी को योगदान दिया था। बुधवार को शिवानी कुमारी अपने मायके टिहिया आई थीं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह ससुराल जाने के लिए ऑटो से झाझा स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान भीठरा के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के भीठरा गांव के समीप गुरुवार सुबह 5 बजे एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। एक अज्ञात ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पर सवार शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के टिहिया गांव निवासी संजय सिंह की 29 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। उनकी शादी लगभग एक वर्ष पूर्व अप्रैल माह में लखीसराय जिले के बड़हिया निवासी रामानंद सिंह से हुई थी। पनोट विद्यालय में पढ़ाती थी शिवानी शिवानी कुमारी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा नियुक्त शिक्षिका थीं। वह लक्ष्मीपुर प्रखंड के पनोट विद्यालय में कार्यरत थीं और हाल ही में उनका स्थानांतरण बड़हिया हो गया था, जहां उन्होंने 10 जनवरी को योगदान दिया था। बुधवार को शिवानी कुमारी अपने मायके टिहिया आई थीं। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह ससुराल जाने के लिए ऑटो से झाझा स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान भीठरा के पास यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


