बेगूसराय में LPG को लेकर DM-SP की हाई-लेवल मीटिंग:ईंधन आपूर्ति की होगी सघन निगरानी, पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा- पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है रसोई गैस

बेगूसराय में LPG को लेकर DM-SP की हाई-लेवल मीटिंग:ईंधन आपूर्ति की होगी सघन निगरानी, पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा- पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है रसोई गैस

मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष शाखा) के निर्देशों के आलोक में आज डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष ने बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह IOCL, HPCL, BPCL और थिंक गैस के पदाधिकारियों शामिल थे। बैठक के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए। जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। डीएम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिले में पर्याप्त मात्रा में LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है। बैठक के दौरान एसपी मनीष ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर संभावित भीड़ की स्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जिले में शांति और कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही समीक्षा में IOCL के नोडल पदाधिकारी निशिकांत ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लगभग डेढ़ दिनों के भीतर एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले जहां रोजाना करीब 8000 LPG गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाता था, वहीं वर्तमान में प्रतिदिन करीब 14000 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। IOCL के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के कारण गैस सिलेंडरों की बुकिंग में अचानक वृद्धि हुई है। जिससे गोदामों और गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है और एजेंसियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेगूसराय जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। पाइपलाइन से हो रही गैस की आपूर्ति इसी प्रकार थिंक गैस के नोडल पदाधिकारी विजय कांत तिवारी ने बताया कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति बिना किसी बाधा के नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा भी कहा है कि जो उपभोक्ता पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। HPCL और BPCL के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। वितरण सामान्य रूप से जारी है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति अथवा विक्रेता पेट्रोलियम पदार्थों या एलपीजी गैस की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति के कारण पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय (विशेष शाखा) के निर्देशों के आलोक में आज डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी मनीष ने बैठक की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेश्वर प्रसाद सिंह IOCL, HPCL, BPCL और थिंक गैस के पदाधिकारियों शामिल थे। बैठक के दौरान डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि मध्य पूर्व (खाड़ी देशों) में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की उपलब्धता पर नियमित और सघन निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंपों एवं गैस एजेंसियों पर आपूर्ति की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए। जिससे आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। डीएम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिले में पर्याप्त मात्रा में LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है। बैठक के दौरान एसपी मनीष ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर संभावित भीड़ की स्थिति में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में जिले में शांति और कानून व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही समीक्षा में IOCL के नोडल पदाधिकारी निशिकांत ने जानकारी दी कि उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लगभग डेढ़ दिनों के भीतर एलपीजी गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले जहां रोजाना करीब 8000 LPG गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाता था, वहीं वर्तमान में प्रतिदिन करीब 14000 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। IOCL के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के कारण गैस सिलेंडरों की बुकिंग में अचानक वृद्धि हुई है। जिससे गोदामों और गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ गई है और एजेंसियों को कुछ असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेगूसराय जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। पाइपलाइन से हो रही गैस की आपूर्ति इसी प्रकार थिंक गैस के नोडल पदाधिकारी विजय कांत तिवारी ने बताया कि पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति बिना किसी बाधा के नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने कहा भी कहा है कि जो उपभोक्ता पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। HPCL और BPCL के प्रतिनिधियों ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। वितरण सामान्य रूप से जारी है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि कोई व्यक्ति अथवा विक्रेता पेट्रोलियम पदार्थों या एलपीजी गैस की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *