Raipur: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने अफीम की अवैध खेती को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व सीएम भूपेश ने 7 मार्च को कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अफीम (Opium) की अवैध खेती को पकड़ा गया है। गांवों में होली (Holi) के कुछ दिनों पहले युवा लकड़ियां बटोरने निकलते हैं, इसी दौरान ही अफीम (Apheem) की खेती की जानकारी निकल के सामने आई। हम वहां देख कर आए हैं कि कुछ जगह फलों को चीरा लगा चिट्टा (Chitta) निकाल लिया गया था, कुछ जगह फ्लावरिंग सीजन है। कांग्रेस (Congress) नेता भूपेश ने कहा कि प्रदेश को नशे में डूबाने का काम ये भाजपा सरकार कर रही है। बता दें कि दुर्ग जिले में भाजपा (BJP) पदाधिकारी विनायक ताम्रकार अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में पकड़ा गया है।
यह भी पढ़ें : रंगपंचमी महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के सीएम साय


