किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की बहन ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, युवती 27 फरवरी को अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उन्हें अपहरण का संदेह हुआ। इसके बाद युवती की बहन ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गए साथ शिकायत में अंबिकापुर निवासी एक युवक पर युवती को प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से युवती के संपर्क में था और उसने उसे झांसे में लेकर घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि लापता होने के कुछ समय बाद युवती ने छुपकर अपनी बहन को फोन किया था। उसने फोन पर बताया कि वह परेशान है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने पुष्टि की कि युवती के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की बहन ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, युवती 27 फरवरी को अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी न मिलने पर उन्हें अपहरण का संदेह हुआ। इसके बाद युवती की बहन ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रेम-प्रसंग में बहला-फुसलाकर ले गए साथ शिकायत में अंबिकापुर निवासी एक युवक पर युवती को प्रेम प्रसंग में बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक पहले से युवती के संपर्क में था और उसने उसे झांसे में लेकर घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। प्राथमिकी में यह भी बताया गया है कि लापता होने के कुछ समय बाद युवती ने छुपकर अपनी बहन को फोन किया था। उसने फोन पर बताया कि वह परेशान है और कुछ लोग उसके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तत्काल पुलिस से मदद मांगी। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने पुष्टि की कि युवती के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती को जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।


