मथुरा में नाबालिग बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म:ऑटो चालक ने किया गुमराह,गैंगरेप के बाद पीड़ितों को स्टेशन पर छोड़कर भागे आरोपी

मथुरा में नाबालिग बहनों के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म:ऑटो चालक ने किया गुमराह,गैंगरेप के बाद पीड़ितों को स्टेशन पर छोड़कर भागे आरोपी

मथुरा में दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वृंदावन में मजदूर की दोनों बेटियां खाना खाने के लिए एक आश्रम में गईं,जहां आश्रम के बाहर एक ऑटो चालक मिला। जिसने दोनों को अपनी बातों में फंसा लिया और उनको मथुरा के धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। जहां ऑटो चालक ने अपने दोस्तों को बुला लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों सहित 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 30 अप्रैल को गायब हुई थीं दोनों बहनें वृंदावन के बंशीवाल इलाके में रहने वाले एक मजदूर की दोनों नाबालिग बेटी पास में ही स्थित एक आश्रम में खाना खाने गई थीं। आश्रम के बाहर ही एक ऑटो चालक मिला,जिसने दोनों को अपनी बातों में फंसा लिया और अपने साथ मथुरा ले गया। बेटियों के गायब होने से पिता परेशान हो गया और उसने 1 मई को पुलिस को गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश पिता की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज करने के बाद पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुट गई। पुलिस लड़कियों की तलाश में जुटी थी इसी बीच 3 मई को दोनों बहनें वापस अपने घर आ गईं। घर आने पर लड़कियों ने जो बात अपने पिता को बताई उसे सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिगों ने बताया कि उनके एक ऑटो चालक बातों में फंसाकर मथुरा ले गया। होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म लकड़ियों ने अपने पिता को बताया कि ऑटो चालक पहले तो काफी देर तक मथुरा की सड़कों पर घुमाता रहा। जिसके बाद उसने अपने किसी दोस्त को फोन किया। इसके बाद वह धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। जहां उनके साथ 3 लोगों ने दुष्कर्म किया। वारदात के बाद चारों ने डराया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दिया। दोस्त के भाई के रूम पर जाना चाहती थीं लड़कियां लड़कियों में अपने परिवार को बताया कि वह वृंदावन के मारुति नगर के रहने वाले लड़के रूपेश को पहले से जानती थीं। रूपेश ने कहा था कि उसके भाई का दिल्ली में रूम है तुम वहीं पहुंच जाओ। इसी के लिए वह आश्रम के बाहर से ऑटो में बैठी थीं। दोनों लड़कियां जब दिल्ली पहुंचीं तो रूपेश के भाई को गड़बड़ लगी और उस लगा कि यह दोनों अपने परिवार को बिना बताए यहां आई हैं जिसके बाद उसने दोनों को वहां से लौटा दिया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला किया दर्ज 3 मई को दिल्ली से लौटीं लड़कियों की बताई बातों को सुनने के बाद पिता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकद्दमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आश्रम के बाहर से ऑटो में ले जाने वाला युवक डैंपियर नगर निवासी समीर था। पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसने धौलीप्याऊ इलाके में स्थित एक होटल में काम करने वाले अपने दोस्त शिवा से वहां रूम बुक कराया। इसके बाद उसने डैंपियर नगर के ही रहने वाले दोस्त कृष्ण को भी वहां बुला लिया। इसके बाद तीनों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने समीर, शिवा,कृष्णा के अलावा रूपेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *