पटना }बिहार एथलेटिक्स संघ की बैठक शुक्रवार को हज भवन में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भुवनेश्वर में 24 से 26 मार्च तक होने वाली प्रथम राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 8 मार्च को सुबह 8 बजे से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिका और पुरुष-महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की टीम का गठन किया जाएगा। यह जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली ने दी। संघ के अनुसार अंडर-20 आयु वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 25 मार्च 2006 से 24 मार्च 2008 के बीच हो। पटना }बिहार एथलेटिक्स संघ की बैठक शुक्रवार को हज भवन में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भुवनेश्वर में 24 से 26 मार्च तक होने वाली प्रथम राष्ट्रीय इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 8 मार्च को सुबह 8 बजे से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में अंडर-20 आयु वर्ग के बालक-बालिका और पुरुष-महिला खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की टीम का गठन किया जाएगा। यह जानकारी बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली ने दी। संघ के अनुसार अंडर-20 आयु वर्ग में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्म तिथि 25 मार्च 2006 से 24 मार्च 2008 के बीच हो।


