राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर:फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की

राहुल बोले-लोग केरल स्टोरी-2 नहीं देख रहे, ये अच्छी खबर:फिल्मों और मीडिया का इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के लिए हो रहा; केरल में स्टूडेंट्स से बात की

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि फिल्म केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड को ज्यादा लोग नहीं देख रहे हैं और यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा कि फिल्मों, टीवी और मीडिया का इस्तेमाल तेजी से प्रोपेगैंडा के रूप में किया जा रहा है। केरल में इडुक्की के कुट्टिकनम स्थित मैरियन कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। एक छात्र ने फिल्मों के प्रोपेगैंडा के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर सवाल पूछा था। इस पर गांधी ने कहा- अच्छी खबर यह है कि केरल स्टोरी खोखली लगती है और लोग इसे देखने नहीं जा रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि बहुत से लोग केरल और उसकी परंपराओं व संस्कृति को ठीक से नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि आज फिल्मों, टेलीविजन और मीडिया को तेजी से नफरत फैलाने का हथियार बनाया जा रहा है। इनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, उन्हें खत्म करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जाता है, ताकि कुछ लोगों को फायदा हो और दूसरों को नुकसान हो। राहुल की छात्रों से संवाद की 5 बड़ी बातें… —————————————-
ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस रद्द, कर्नाटक चुनाव में 40% कमीशन वाले विज्ञापन का मामला कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *