दरभंगा जिला प्रशासन की देखरेख में 7 और 8 मार्च को श्यामा माई मंदिर परिसर में भव्य मां श्यामा महोत्सव का आयोजन होगा। डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर 2 दिवसीय महोत्सव में साहित्य, संस्कृति देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विद्वान, कवि और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 7 मार्च को महोत्सव के पहले दिन आमंत्रित अतिथियों का स्वागत चुनरी, प्रसाद और मेमेंटो देकर किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा और स्वागत गीत से सत्र की शुरुआत की जाएगी।
2:30 बजे से 4:30 बजे तक मंदिर परिसर में कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिंदी और मैथिली भाषा के कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इस सत्र के उद्घोषक कमलाकांत झा और रामसेवक ठाकुर होंगे। कवि सम्मेलन में ये रहेंगे कवि सम्मेलन में डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मेहता, रामकुमार झा, आनंद मोहन, प्रो. उमेश उत्पल, दीप नारायण विद्यार्थी, सच्चिदानंद पाठक, प्रो. डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. रानी झा, निरंजन मिश्र और डॉ. चंद्रमणि झा सहित कई कवि भाग लेंगे। शाम 5 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उद्घोषक के रूप में सुधीर पांडे और सागर सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में राजनंदनी का भक्ति नृत्य, आशुतोष कुमार सिंह की महा आरती, ममता कुमारी का मैथिली सुगम संगीत, जयप्रकाश नारायण पाठक का शास्त्रीय और लोक नृत्य, विभा झा का भजन, शारदा कुमारी का नृत्य और सिद्धि शक्ति का लोकगीत सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
8 मार्च को विद्वत गोष्ठी 8 मार्च को महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्वत गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न भाषाओं के विद्वान अपने विचार रखेंगे। इस सत्र में कमलाकांत, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. देवनारायण झा, डॉ. शशीनाथ झा, डॉ. रामचंद्र झा, डॉ. राजेश्वर पासवान, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयनाथ झा, प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार झा सहित कई विद्वान भाग लेंगे।
शाम 5:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रेया भारद्वाज का कथक नृत्य, अंकित राज की महा आरती, मोनी झा का मैथिली लोकगीत, भाव्या सिन्हा का शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, सुषमा कुमारी का भजन, मोहित कुमार का लोक नृत्य, अनुष्का कुमारी और अजय कुमार पाठक का लोक गायन सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
रोज होगा दुर्गा सप्तशती पाठ
महोत्सव के दोनों दिनों सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक अनुरागियों से इस भव्य महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। दरभंगा जिला प्रशासन की देखरेख में 7 और 8 मार्च को श्यामा माई मंदिर परिसर में भव्य मां श्यामा महोत्सव का आयोजन होगा। डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर 2 दिवसीय महोत्सव में साहित्य, संस्कृति देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में देश-प्रदेश के विद्वान, कवि और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 7 मार्च को महोत्सव के पहले दिन आमंत्रित अतिथियों का स्वागत चुनरी, प्रसाद और मेमेंटो देकर किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा और स्वागत गीत से सत्र की शुरुआत की जाएगी।
2:30 बजे से 4:30 बजे तक मंदिर परिसर में कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिंदी और मैथिली भाषा के कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इस सत्र के उद्घोषक कमलाकांत झा और रामसेवक ठाकुर होंगे। कवि सम्मेलन में ये रहेंगे कवि सम्मेलन में डॉ. भीमनाथ झा, डॉ. अशोक कुमार मेहता, रामकुमार झा, आनंद मोहन, प्रो. उमेश उत्पल, दीप नारायण विद्यार्थी, सच्चिदानंद पाठक, प्रो. डॉ. अजीत कुमार वर्मा, डॉ. अमरकांत कुंवर, डॉ. रानी झा, निरंजन मिश्र और डॉ. चंद्रमणि झा सहित कई कवि भाग लेंगे। शाम 5 बजे से मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उद्घोषक के रूप में सुधीर पांडे और सागर सिंह मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में राजनंदनी का भक्ति नृत्य, आशुतोष कुमार सिंह की महा आरती, ममता कुमारी का मैथिली सुगम संगीत, जयप्रकाश नारायण पाठक का शास्त्रीय और लोक नृत्य, विभा झा का भजन, शारदा कुमारी का नृत्य और सिद्धि शक्ति का लोकगीत सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
8 मार्च को विद्वत गोष्ठी 8 मार्च को महोत्सव के दूसरे दिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक विद्वत गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न भाषाओं के विद्वान अपने विचार रखेंगे। इस सत्र में कमलाकांत, डॉ. अमलेंदु शेखर पाठक, डॉ. देवनारायण झा, डॉ. शशीनाथ झा, डॉ. रामचंद्र झा, डॉ. राजेश्वर पासवान, डॉ. सुरेश्वर झा, डॉ. दयनाथ झा, प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार झा सहित कई विद्वान भाग लेंगे।
शाम 5:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रेया भारद्वाज का कथक नृत्य, अंकित राज की महा आरती, मोनी झा का मैथिली लोकगीत, भाव्या सिन्हा का शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, सुषमा कुमारी का भजन, मोहित कुमार का लोक नृत्य, अनुष्का कुमारी और अजय कुमार पाठक का लोक गायन सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
रोज होगा दुर्गा सप्तशती पाठ
महोत्सव के दोनों दिनों सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं, साहित्य प्रेमियों और सांस्कृतिक अनुरागियों से इस भव्य महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।


