पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:भागलपुर में 3 पक्षों के बीच हुई थी मारपीट, बदला लेने के लिए आए थे बदमाश

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला:भागलपुर में 3 पक्षों के बीच हुई थी मारपीट, बदला लेने के लिए आए थे बदमाश

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। विवाद को लेकर युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक को चाकू बाएं हाथ, सिर और दाहिने साइड गर्दन में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद का 26 वर्षीय बेटा निकेश कुमार है। मोहल्ले में 3 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, निकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके मोहल्ले में 3 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मैं भी वहां पर खड़ा था। हालांकि बुधवार को बात खत्म हो गई थी। जब मैं अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और मुझे पहले पक्ष का लड़का समझ लिया। चाकू-ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि चाकू-ब्लेड लगने से बाएं हाथ बुरी तरह कट गया है, जबकि गर्दन और अन्य जगह कट गया है। खून काफी बहने से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ले में एक दिन पहले झगड़ा हुआ था। विवाद को लेकर युवक को चाकू मार दी गई। जख्मी युवक को चाकू बाएं हाथ, सिर और दाहिने साइड गर्दन में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक टाउन थाना क्षेत्र के शीतल टोला मोहल्ला निवासी परमेश्वर प्रसाद का 26 वर्षीय बेटा निकेश कुमार है। मोहल्ले में 3 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, निकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उसके मोहल्ले में 3 पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उस समय मैं भी वहां पर खड़ा था। हालांकि बुधवार को बात खत्म हो गई थी। जब मैं अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और मुझे पहले पक्ष का लड़का समझ लिया। चाकू-ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया। ऑन ड्यूटी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि चाकू-ब्लेड लगने से बाएं हाथ बुरी तरह कट गया है, जबकि गर्दन और अन्य जगह कट गया है। खून काफी बहने से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *