ससुराल में विवाहिता की फंदे से लटकती मिली लाश:पिता बोले- दामाद 2 लाख रुपए दहेज मांग रहा था, बेटी ने किया था इनकार

पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में 2 बच्चों की मां की मौत हो गई। लाश ससुराल में फंदे से झूलती मिली है। 6 साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाया है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा सिसवाटोला की है। सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है। मृतका की पहचान बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा सिसवाटोला वार्ड-14 निवासी संतोष मंडल (32) की पत्नी मीरा देवी 30 के रूप में हुई है।
बेटी ने कहा था, मेरे साथ मारपीट हुई, भूखा रखा मृतका के पिता मनिक चंद्र मंडल ने बताया 6 साल पहले 2020 में बेटी की शादी संतोष मंडल से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद मीरा से दामाद ने छोटी बड़ी डिमांड करनी शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर मारपीट करने लगा। दोनों के बीच के रिश्ते मधुर नहीं थे। मामला मायके तक पहुंचा तो उन्होंने सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए आपस में बैठकर सुलह करा दिया था। पिछले महीने से दामाद बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए मांग रहा था। बेटी इसका विरोध कर रही थी। बेटी ने रुपए देने से इनकार कर दिया था। बेटी ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे भूखे रखा है। उन्हें लगा सबकुछ ठीक हो जाएगा। मगर देर शाम ससुराल वालों ने फोन कर बेटी के सुसाइड करने की बात कही। जिसके बाद मैं ससुराल पहुंचा। वहां देखा कि बेटी की लाश कमरे में पड़ी थी और उसके गले पर काले गहरे निशान दिखे। दामाद और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे।
बेटी के साथ मारपीट की गई है मृतका के पिता ने कहा कि लाश को देखकर लगता है पहले बेटी के साथ मारपीट की गई है। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। मर्डर को सुसाइड में बदलने के लिए बॉडी को फंदे से लटका दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
4 पर एफआईआर दर्ज
बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका के परिजनों के लिखित आवेदन पर पति और ससुराल वाले समेत 4 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूर्णिया में संदिग्ध स्थिति में 2 बच्चों की मां की मौत हो गई। लाश ससुराल में फंदे से झूलती मिली है। 6 साल पहले ही शादी हुई थी। परिजनों ने दामाद और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना में हत्या का आरोप लगाया है। घटना बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा सिसवाटोला की है। सूचना मिलते ही बड़हरा कोठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH भेज दिया है। मृतका की पहचान बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के जयनगरा सिसवाटोला वार्ड-14 निवासी संतोष मंडल (32) की पत्नी मीरा देवी 30 के रूप में हुई है।
बेटी ने कहा था, मेरे साथ मारपीट हुई, भूखा रखा मृतका के पिता मनिक चंद्र मंडल ने बताया 6 साल पहले 2020 में बेटी की शादी संतोष मंडल से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद मीरा से दामाद ने छोटी बड़ी डिमांड करनी शुरू कर दी। बेटी के विरोध करने पर मारपीट करने लगा। दोनों के बीच के रिश्ते मधुर नहीं थे। मामला मायके तक पहुंचा तो उन्होंने सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए आपस में बैठकर सुलह करा दिया था। पिछले महीने से दामाद बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख रुपए मांग रहा था। बेटी इसका विरोध कर रही थी। बेटी ने रुपए देने से इनकार कर दिया था। बेटी ने फोन कर बताया था कि पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे भूखे रखा है। उन्हें लगा सबकुछ ठीक हो जाएगा। मगर देर शाम ससुराल वालों ने फोन कर बेटी के सुसाइड करने की बात कही। जिसके बाद मैं ससुराल पहुंचा। वहां देखा कि बेटी की लाश कमरे में पड़ी थी और उसके गले पर काले गहरे निशान दिखे। दामाद और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे।
बेटी के साथ मारपीट की गई है मृतका के पिता ने कहा कि लाश को देखकर लगता है पहले बेटी के साथ मारपीट की गई है। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है। मर्डर को सुसाइड में बदलने के लिए बॉडी को फंदे से लटका दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
4 पर एफआईआर दर्ज
बड़हरा कोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतका के परिजनों के लिखित आवेदन पर पति और ससुराल वाले समेत 4 लोगों के ऊपर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *