महुआ क्षेत्र में चंबल नदी के बीहड़ में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची ऊंची लपटे और उठता धुंआ देख ग्रामीणों को पता चला आग धीरे धीरे गांव की तरफ बढ़ रही थी। ग्रामीणों ने महुआ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची स्टाफ ने दमकल को सूचना दी और खुद झाड़ियों की मदद से आग बुझाने में जुट गई । बाद में मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया । बीहड़ में आग महुआ थाना क्षेत्र के नयागांव उसेथ के चंबल नदी के बीहड़ में सूखे घास में आग लग गई आग धीरे धीरे विकराल हो गई और आग की बड़ी बड़ी लपटे और ऊंचा उठता धुंआ ग्रामीणों ने देखा तो महुआ थाने में सूचना दी गई । घटना गुरुवार दोपहर की है । मौके पर महुआ थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौर और स्टाफ ने पहुंच झाड़ियों की मदद से आग बुझाने शुरू किया और दमकल को सूचना दी । दमकल मौके तक पहुंचा मुश्किल चंबल नदी का बीहड़ कटाव के साथ साथ ऊबड़ खाबड़ है इस कारण दमकल मौके तक नहीं पहुंच सकी तो पुलिस कर्मियों और दमकल के स्टाफ ने झाड़ियों की मदद से आग का रुख दमकल की तरफ मोड़ा और फिर दमकल से पाइप लाकर आग पर काबू पाया । गांव की तरफ बढ़ रही थी आग महुआ थाना प्रभारी एसआई धर्मेंद्र गौर के अनुसार तेज धूप होने और सुख खरपत बार होने के कारण आग लगी थी । आग धीरे धीरे गांव की तरफ बढ़ रही थी हमने दमकल को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए । दमकल मौके तक नहीं पहुंच सही लेकिन स्टाफ की मदद से आग को दमकल की तरफ बढ़ने दिया फिर दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया ।


