आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोफीपुर गांव के समीप लालगंज- भीरा मार्ग पर कार और स्कार्पियो की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार और स्कार्पियो चालक सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर आस पास के लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त शौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया गया। जहां घायलो की स्थिति गंभीर देखते हुए सभी घायलों को डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से कार में सवार घायलों में रोहित उर्फ राहुल गुप्ता 30 पुत्र प्रमोद गुप्ता निवासी ठेकमा थाना बरदह,अजीत 30 निवासी आजमगढ़, अभिजीत 18 सुनील निवासी आजमगढ़ है। जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है। स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। वही स्कार्पियो चालक घायल गणेश राय उम्र 52 शिवशंकर माधोपुर धारंग थाना देवगांव आजमगढ़ है के निवासी जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दुर्घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।


