प्रयागराज की होली यूं ही मशहूर है। लोकनाथ की कपड़ा फाड़ होली की पूरे देश में चर्चा होती है। इस बार भी लोकनाथ और चौक में हजारों लोगों ने कपड़ा फाड़ होली नया ही अंदाज पेश किया। बुधवार और गुरुवार को हजारों की भीड़ लोकनाथ पर उमंग, उल्लास, उत्साह और मस्ती में डूबी नजर आई। अबकी बार खास यह रहा कि प्रयागराज में डिजिटल होली भी देखने को मिली। जॉनसेनगंज की डिजिटल होली हर किसी के आकर्षण का केन्द्र बनी। जॉनसेनगंज की यह भौकाली होली देखने और खेलने को हजारों की भीड़ उमड़ी। इस होली में डीजे और डिस्को का मिश्रण लोगों को मस्ती में डुबाने को काफी रहा। जबलपुर से आई टीम ने इसमें चार चांद लगाया। प्रयाग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी करम शगुन ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीकों व मशीनों का म्योजिक सिस्टम ऐसा रहा कि पूरा शहर रंगों से सराबोर होने को मजबूर हो गया। एक तो डीजे की तेज धुन उसी में रंगों की बौछार के लिए स्पेशल इंतजाम इस होली को ऐतिहासिक बना गया। तस्वीरों, वीडियो में देखिये होली के अलग रंग…


