कुणाल कोहली को राकेश बेदी के लिए होता है दुख, बोले- उन्हें उनका हक नहीं मिला

कुणाल कोहली को राकेश बेदी के लिए होता है दुख, बोले- उन्हें उनका हक नहीं मिला

Kunal Kohli On Rakesh Bedi: बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नई फिल्में दस्तक दे रही हैं, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि कमाई के मामले में हिंदी सिनेमा के इतिहास को ही बदल कर रख दिया है। फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के बीच जाने-माने निर्देशक कुणाल कोहली ने खुलकर अपनी राय रखी है और बताया कि आखिर क्यों यह फिल्म एक ‘मास्टरपीस’ बन गई है। वहीं, उन्होंने राकेश बेदी जिन्होंने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया था उनके लिए भी दुख जताया है।

राकेश बेदी को लेकर कुणाल कोहली का बड़ा बयान (Kunal Kohli On Rakesh Bedi)

फरीदून शहरयार से बात करते हुए कुणाल कोहली ने फिल्म धुरंधर के किरदारों की गहराई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्सर बड़ी फिल्मों में सिर्फ लीड एक्टर यानी हीरो पर ही ध्यान दिया जाता है, लेकिन ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर ने हर छोटे-बड़े कलाकार को सुपरस्टार की तरह पेश किया है। कुणाल ने खास तौर पर दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी का जिक्र करते हुए कहा, “यह देखकर बहुत खुशी होती है कि राकेश बेदी जैसे टैलेंटेड एक्टर को आज वो पहचान मिल रही है, जिसके वो सालों से हकदार थे। ‘धुरंधर’ के बाद वे रातों-रात एक सनसनी बन गए हैं। वे हमेशा से एक बेहतरीन कलाकार थे, लेकिन इस फिल्म ने उन्हें वो मंच दिया जहां वे चमक सके, लेकिन ये चमक उन्हें काफी समय पहले ही मिल जानी चाहिए थी। जो आजतक नहीं मिली।”

Kunal Kohli On Rakesh Bedi

‘शोले’ का उदाहरण देकर समझाई फिल्ममेकिंग

कुणाल ने ‘धुरंधर’ की तुलना क्लासिक फिल्म ‘शोले’ से करते हुए कहा कि जैसे ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे बड़े सितारों के होने के बावजूद असरानी और जगदीप जैसे कलाकारों को अपने हुनर दिखाने का पूरा मौका मिला था, ठीक वैसा ही ‘धुरंधर’ में हुआ है। उन्होंने कहा, “जब एक डायरेक्टर असुरक्षित (Insecure) महसूस नहीं करता और हर किरदार को उभरने का मौका देता है, तभी एक महान फिल्म बनती है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी—सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का बराबर मौका मिला, जिसका सीधा फायदा फिल्म को हुआ।”

Kunal Kohli On Rakesh Bedi

पूरी इंडस्ट्री की हुई जीत

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वह कर दिखाया है जो अब तक नामुमकिन लगता था। रिलीज के कुछ ही महीनों के भीतर फिल्म ने दुनिया भर में 2000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अकेले भारत में इसकी नेट कमाई 1000 करोड़ के पार पहुंच गई है। कुणाल कोहली के मुताबिक, “जब कोई फिल्म 2000 करोड़ कमाती है, तो यह सिर्फ एक एक्टर या डायरेक्टर की जीत नहीं होती, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए जश्न का मौका होता है। ऐसी फिल्में डूबती हुई इंडस्ट्री को नई जान देती हैं।”

आज ‘धुरंधर: द रिवेंज’ न केवल एक फिल्म रह गई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के लिए एक ‘बेंचमार्क’ बन चुकी है। रणवीर सिंह का स्वैग और आदित्य धर के विजन ने मिलकर वो जादू कर दिखाया है, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *