मेरठ में एक करोड़ ठगने वाला नटवर लाल गिरफ्तार:मुंबई से आरोपियों को लेकर लौटी पुलिस, माल बरामद करने के भी मिल रहे संकेत

मेरठ के नामचीन ज्वेलर्स के यहां हुई एक करोड़ की ठगी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों की माने तो उनके पास से माल बरामद भी किया गया है। पुलिस आरोपियों को लेकर बुधवार दिन रात मेरठ आ चुकी है। शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। पहले एक नजर पूरे मामले पर
सदर बाजार के आबूलेन पर तन्मय अग्रवाल का रघुनंदन ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम का शोरूम है। 19 फरवरी को भगवान बुक डिपो के संचालक प्रवीण शर्मा एक करोड रुपए लेकर यहां पहुंचे। उन्होंने फोन पर किसी से बात की और एक करोड रुपए तन्मय अग्रवाल को दे दिए। ज्वेलरी लेकर गायब हुआ ठग
तन्मय ने एक करोड़ कीमत की लगभग 650 ग्राम ज्वेलरी वहां मौजूद शख्स को सौंप दी जो ज्वेलरी लेकर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद पता चला कि वह एक ठग था। इसके बाद पुलिस को बुला लिया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने ठग की तलाश शुरू कर दी। दो संदिग्ध पुलिस ने हिरासत में लिए
सदर बाजार पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। इनके बारे में बताया गया कि जब प्रवीण शर्मा शोरूम में घुसे थे उस वक्त यह दोनों भी उनके पीछे मौजूद थे। पुलिस ने थाने ले जाकर सख़्ती से पूछताछ की जिसके बाद कुछ क्लू पुलिस के हाथ आ गए। उसी पर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ा दिया। पुलिस ने गुजरात और मुंबई में डेरा डाला
घटना अपने आप में अजीब थी जिसको लेकर अफसर भी उलझन में आ गए। तत्काल कई टीम तैयार कर छानबीन शुरू कर दी गई। शुरुआत में ही गुजरात और मुंबई का कनेक्शन सामने आ रहा था। जहां पुलिस की अलग-अलग टीमों को भेज दिया गया। पिछले एक सप्ताह से सदर बाजार थाने की एक टीम मुंबई में डेरा जमाये हुए थी। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए
इस मामले में पुलिस शुरू से ही एक आरोपी को लेकर दबी दे रही थी। पहले दिल्ली, उसके बाद गुजरात और फिर मुंबई तक पुलिस ने दौड़ लगाई। पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से काफी ज्वेलरी भी रिकवर हुई है। बुधवार रात टीम वापस लौट आई। तो जमा कराना होगा एक करोड़ रुपया
पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार तक मामले का खुलासा किया जा सकता है। बरामद माल का मिलान कराया जा रहा है। जानकारों की माने तो ज्वेलर को बरामद माल कोर्ट से रिलीज तो कराना पड़ेगा ही इस ज्वेलरी के बदले जो एक करोड़ रूपया मिला था उसे भी कोर्ट में जमा करना पड़ेगा। कोर्ट के आदेश पर ही वह रकम भी रिलीज होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *