आरा-पटना फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच आज एक गाड़ी ने घर वापस लौट रहे पलंबर मिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी नारायण राय उर्फ शिव नारायण राय का 19 साल का बेटा कुंदन कुमार है। वह पेशे से पलंबर मिस्त्री था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुलहड़िया मोड के पास शव को सड़क पर जाम कर दिया। उनकी ओर से करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम की सूचना पाकर कोई और थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इधर, मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि वह पलंबर का मिस्त्री था और कायमनगर गांव से प्लंबर का काम करके पैदल वापस लौट रहा था। कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय थाना के सहयोग से उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लके गए। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी व दो भाई चंदन कुमार, करण कुमार और एक बहन नेहा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। आरा-पटना फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच आज एक गाड़ी ने घर वापस लौट रहे पलंबर मिस्त्री को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी नारायण राय उर्फ शिव नारायण राय का 19 साल का बेटा कुंदन कुमार है। वह पेशे से पलंबर मिस्त्री था। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुलहड़िया मोड के पास शव को सड़क पर जाम कर दिया। उनकी ओर से करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा गया। सड़क जाम की सूचना पाकर कोई और थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इधर, मृतक के चचेरे भाई संजय कुमार ने बताया कि वह पलंबर का मिस्त्री था और कायमनगर गांव से प्लंबर का काम करके पैदल वापस लौट रहा था। कुल्हड़िया टोल प्लाजा और मनभावन मोड़ के बीच अज्ञात गाड़ी ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय थाना के सहयोग से उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लके गए। जहां डॉक्टर ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां राजकुमारी देवी व दो भाई चंदन कुमार, करण कुमार और एक बहन नेहा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।


