मोतिहारी में एक युवक ने अपनी भांजी के प्यार में सुसाइड कर लिया है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रकाश माझी के रूप में हुई है। SDPO चंदन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की बहन ने बताया कि मां-बाप के गुजर जाने के बाद वही अपने इकलौते भाई का पालन-पोषण कर रही थी। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… बहन ने संभाली जिम्मेदारी, ऐसे बढ़ी नजदीकियां
मृतक प्रकाश माझी के माता-पिता का काफी पहले निधन हो चुका था। इसके बाद उसकी बड़ी बहन रूपलीला माझी ने ही उसका पालन-पोषण किया और उसे अपने साथ रखा। परिवार के लोग बताते हैं कि प्रकाश घर का इकलौता भाई था और बहन ने ही उसे बेटे की तरह पाला था। इसी दौरान पास के कुशहर गांव के उमेश माझी की बेटी करीब एक साल पहले अपने मामा के घर रहने आई थी, जो प्रकाश के घर के बगल में ही था। पड़ोस में रहने की वजह से प्रकाश का उस घर में आना-जाना शुरू हुआ। पहले दोनों के बीच सामान्य बातचीत और दोस्ती हुई, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। परिवार को शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन गांव के लोगों के बीच उनकी नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी। दस दिन पहले दोनों घर से चले गए
करीब दस दिन पहले अचानक दोनों घर से गायब हो गए थे। जब परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों साथ में घर छोड़कर चले गए हैं। इसी घटना के बाद परिजनों को उनके प्रेम संबंध के बारे में स्पष्ट जानकारी मिली। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से काफी खोजबीन और समझाने-बुझाने के बाद दोनों वापस घर लौट आए। हालांकि इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। परिजनों ने इसे आपसी मामला मानते हुए घर के स्तर पर ही सुलझाने की कोशिश की। इसी दौरान परिवार के लोगों ने दोनों को अलग रहने की सलाह दी और माहौल शांत करने के लिए प्रकाश को उसकी दूसरी बहन के घर भेज दिया गया। अलग किए जाने के बाद मानसिक तनाव में था युवक
परिवार के इस फैसले के बाद प्रकाश अपनी दूसरी बहन के घर रहने लगा। लेकिन वह इस फैसले से काफी परेशान था। उधर लड़की के परिवार वाले भी उसके लिए कहीं और शादी तय करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीण मुकेश का कहना है कि इन परिस्थितियों ने प्रकाश को मानसिक रूप से काफी दबाव में डाल दिया था। वह पिछले कुछ दिनों से काफी चुप-चुप रहने लगा था और घरवालों से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था। मंगलवार को वह दूसरी बहन के घर से भी बिना बताए निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। खेत में पेड़ से लटका मिला शव
परिजन अभी उसकी तलाश ही कर रहे थे कि इसी दौरान गांव के लोगों से सूचना मिली कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में एक पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह प्रकाश ही है। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मोतिहारी में एक युवक ने अपनी भांजी के प्यार में सुसाइड कर लिया है। घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में उसका शव पेड़ से लटका मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय प्रकाश माझी के रूप में हुई है। SDPO चंदन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या हत्या। पहली नजर में यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की बहन ने बताया कि मां-बाप के गुजर जाने के बाद वही अपने इकलौते भाई का पालन-पोषण कर रही थी। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम… बहन ने संभाली जिम्मेदारी, ऐसे बढ़ी नजदीकियां
मृतक प्रकाश माझी के माता-पिता का काफी पहले निधन हो चुका था। इसके बाद उसकी बड़ी बहन रूपलीला माझी ने ही उसका पालन-पोषण किया और उसे अपने साथ रखा। परिवार के लोग बताते हैं कि प्रकाश घर का इकलौता भाई था और बहन ने ही उसे बेटे की तरह पाला था। इसी दौरान पास के कुशहर गांव के उमेश माझी की बेटी करीब एक साल पहले अपने मामा के घर रहने आई थी, जो प्रकाश के घर के बगल में ही था। पड़ोस में रहने की वजह से प्रकाश का उस घर में आना-जाना शुरू हुआ। पहले दोनों के बीच सामान्य बातचीत और दोस्ती हुई, लेकिन समय के साथ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया। परिवार को शुरुआत में इस बात की जानकारी नहीं थी, लेकिन गांव के लोगों के बीच उनकी नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी। दस दिन पहले दोनों घर से चले गए
करीब दस दिन पहले अचानक दोनों घर से गायब हो गए थे। जब परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की तो पता चला कि दोनों साथ में घर छोड़कर चले गए हैं। इसी घटना के बाद परिजनों को उनके प्रेम संबंध के बारे में स्पष्ट जानकारी मिली। गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मदद से काफी खोजबीन और समझाने-बुझाने के बाद दोनों वापस घर लौट आए। हालांकि इस मामले को लेकर परिवार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। परिजनों ने इसे आपसी मामला मानते हुए घर के स्तर पर ही सुलझाने की कोशिश की। इसी दौरान परिवार के लोगों ने दोनों को अलग रहने की सलाह दी और माहौल शांत करने के लिए प्रकाश को उसकी दूसरी बहन के घर भेज दिया गया। अलग किए जाने के बाद मानसिक तनाव में था युवक
परिवार के इस फैसले के बाद प्रकाश अपनी दूसरी बहन के घर रहने लगा। लेकिन वह इस फैसले से काफी परेशान था। उधर लड़की के परिवार वाले भी उसके लिए कहीं और शादी तय करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीण मुकेश का कहना है कि इन परिस्थितियों ने प्रकाश को मानसिक रूप से काफी दबाव में डाल दिया था। वह पिछले कुछ दिनों से काफी चुप-चुप रहने लगा था और घरवालों से भी ज्यादा बातचीत नहीं करता था। मंगलवार को वह दूसरी बहन के घर से भी बिना बताए निकल गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसकी तलाश करने लगे। खेत में पेड़ से लटका मिला शव
परिजन अभी उसकी तलाश ही कर रहे थे कि इसी दौरान गांव के लोगों से सूचना मिली कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में एक पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि वह प्रकाश ही है। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।