कटिहार स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार में सोमवार को ‘विद्या प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालवाटिका-3 और कक्षा 1 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से नवप्रवेशी बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल किट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य असद अली खान, उप-प्राचार्य निशांत कुमार सिंह और प्रधानाध्यापक अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरा चक्रवर्ती, दीक्षा गुप्ता, हर्षित कुमार, आलोक कुमार मीणा, अनु रावत और सीमा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन साजिया नाजिश ने किया। कटिहार स्थित पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार में सोमवार को ‘विद्या प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालवाटिका-3 और कक्षा 1 में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार की ओर से नवप्रवेशी बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल किट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य असद अली खान, उप-प्राचार्य निशांत कुमार सिंह और प्रधानाध्यापक अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संगीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरा चक्रवर्ती, दीक्षा गुप्ता, हर्षित कुमार, आलोक कुमार मीणा, अनु रावत और सीमा शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन साजिया नाजिश ने किया।


