बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम महिला ने अपने ससुर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यहां तक की उसका ससुर ढाई साल की पोती को भी गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट में छूता है, जिस कारण उसे इन्फेक्शन हो गया है। इस बात की शिकायत अपने पति से करने पर वह जवाब देता है कि अभी बच्ची है तो छू रहे हैं, बड़ी हो जाएगी तो नहीं छुएंगे। बच्ची की मां मामले को लेकर महिला आयोग पहुंची है। यह मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाने का है।
ससुराल वालों की प्रताड़ना से बच्ची की मां का 2 बार मिसकैरेज, घर से निकाला, शिकातय में पीड़िता ने और क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट… पति निजी पलों को रिकॉर्ड कर वायरल करने की देता धमकी पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरे साथ मारपीट की गई, ससुर और देवर ने मुझसे 10 लाख रुपए पिता से मांगकर लाने को कहा। पैसे नहीं लाने पर मुझे कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की मेरे पति ने हमारे कमरे में कैमरा भी लगा दिया और हमारे निजी पलों के वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया है और पैसे ना देने पर उसे वायरल करने की धमकी देता है। मैं शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई, लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। मगर मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे इतना प्रताड़ित किया है कि 6 महीने बाद मेरा मिसकैरेज हो गया। मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मेरा मिसकैरेज हो गया मेरे ससुर की नजर मुझपर सही नहीं है। वह मुझपर गंदी नजर रखता है। मैं कमरे में सोई रहती हूं या फिर कपड़े बदलती हूं तो वह मुझे छिपकर देखता है। मेरी अभी ढाई साल की एक बेटी है जिसे मेरे ससुर गलत तरीके से छूता है। मैंने कई बार उन्हें मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को छूते हुए देखा है, जिससे उसे तीन बार इन्फेक्शन भी हो गया है। 2025 में मेरा दोबारा मिसकैरेज भी हुआ है। मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरे शादी के गहने भी रख लिए हैं और मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस अधीक्षक को महिला आयोग ने लिखा पत्र बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने कहा कि आवेदिका ने अपने ससुर और देवर को लेकर शिकायत दर्ज की है। अभी उसका पति फरार चल रहा है। वह कहां गया है, किसी को कुछ पता नहीं है। आवेदिका भी अपने पति को लेकर परेशान है। वह भी अपने पति के साथ बिना किसी प्रताड़ना के रहकर घर बसाना चाहती है। उसका दो बार मिसकैरेज भी हो चुका है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को है। बिहार राज्य महिला आयोग में एक मामला सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम महिला ने अपने ससुर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यहां तक की उसका ससुर ढाई साल की पोती को भी गलत तरीके से प्राइवेट पार्ट में छूता है, जिस कारण उसे इन्फेक्शन हो गया है। इस बात की शिकायत अपने पति से करने पर वह जवाब देता है कि अभी बच्ची है तो छू रहे हैं, बड़ी हो जाएगी तो नहीं छुएंगे। बच्ची की मां मामले को लेकर महिला आयोग पहुंची है। यह मामला पटना के फुलवारी शरीफ थाने का है।
ससुराल वालों की प्रताड़ना से बच्ची की मां का 2 बार मिसकैरेज, घर से निकाला, शिकातय में पीड़िता ने और क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट… पति निजी पलों को रिकॉर्ड कर वायरल करने की देता धमकी पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद मेरे साथ मारपीट की गई, ससुर और देवर ने मुझसे 10 लाख रुपए पिता से मांगकर लाने को कहा। पैसे नहीं लाने पर मुझे कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। यहां तक की मेरे पति ने हमारे कमरे में कैमरा भी लगा दिया और हमारे निजी पलों के वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया है और पैसे ना देने पर उसे वायरल करने की धमकी देता है। मैं शादी के 2 महीने बाद प्रेग्नेंट हुई, लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा। मगर मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे इतना प्रताड़ित किया है कि 6 महीने बाद मेरा मिसकैरेज हो गया। मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मेरा मिसकैरेज हो गया मेरे ससुर की नजर मुझपर सही नहीं है। वह मुझपर गंदी नजर रखता है। मैं कमरे में सोई रहती हूं या फिर कपड़े बदलती हूं तो वह मुझे छिपकर देखता है। मेरी अभी ढाई साल की एक बेटी है जिसे मेरे ससुर गलत तरीके से छूता है। मैंने कई बार उन्हें मेरी बेटी के प्राइवेट पार्ट को छूते हुए देखा है, जिससे उसे तीन बार इन्फेक्शन भी हो गया है। 2025 में मेरा दोबारा मिसकैरेज भी हुआ है। मेरे ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरे शादी के गहने भी रख लिए हैं और मुझे घर से बाहर निकाल दिया है। पुलिस अधीक्षक को महिला आयोग ने लिखा पत्र बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य रश्मि रेखा सिन्हा ने कहा कि आवेदिका ने अपने ससुर और देवर को लेकर शिकायत दर्ज की है। अभी उसका पति फरार चल रहा है। वह कहां गया है, किसी को कुछ पता नहीं है। आवेदिका भी अपने पति को लेकर परेशान है। वह भी अपने पति के साथ बिना किसी प्रताड़ना के रहकर घर बसाना चाहती है। उसका दो बार मिसकैरेज भी हो चुका है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को है।


