पंचकूला में घुटनों के बल चला मर्डर का आरोपी:शादी के 21 दिन बाद अमेठी के युवक की हत्या, लूटपाट के इरादे से तेजधार हथियार

पंचकूला में घुटनों के बल चला मर्डर का आरोपी:शादी के 21 दिन बाद अमेठी के युवक की हत्या, लूटपाट के इरादे से तेजधार हथियार

पंचकूला में अमेठी के युवक की हत्या करने का आरोपी पुलिस कस्टडी में घुटनों के बल चलते हुए नजर आया। आरोपी ने लूटपाट के इरादे से दोस्त के साथ मिलकर अमेठी के दीपक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पंजाब के ढकौली में रहने वाला दीपक बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रात करीब 2 बजे सेक्टर-12 स्थित कृषि भवन की ओर जाने वाली सड़क पर दो अज्ञात युवकों ने बाइक सवार दीपक पर तेजधार हथियारों से हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घायल अवस्था में दीपक को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लूट के इरादे से कत्ल उसका 33 वर्षीय भाई दीपक निवासी अमेठी, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में ढकोली में किराये पर रह रहा था और पंचकूला स्थित एक कॉल सेंटर में कार्यरत था, पर देर रात लूट के इरादे से हमला किया गया। थाना सेक्टर-5 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। बिहार का रहने वाला है आरोपी क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोशन निवासी गोपालगंज, बिहार, हाल किरायेदार ढकोली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में प्रयुक्त हथियार और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया जा सके।
मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। सभी क्राइम यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *