बहन-बहनोई के विवाद में घुसा पेट में लगी कैंची, अस्पताल ले जाते हुए मौत

बहन-बहनोई के विवाद में घुसा पेट में लगी कैंची, अस्पताल ले जाते हुए मौत

UP Crime : गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सोनिया नगर में एक व्यक्ति की कैंची घुसने से मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है वह अपनी बहन की ससुराल गया था। बहन और उसके पति के बीच विवाद हो रहा था। जब यह व्यक्ति दोनों के विवाद के बीच घुसा तो इसे नाटकीय ढंग से कैंची लग गई। खून से लथपथ व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसकी मौत हो गई।

ये है पूरा मामला ( UP Crime )

थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में के रहने वाले विशाल की बहन की शादी राहुल नाम के व्यक्ति से हुई थी। राहुल सोनिया नगर में रहता है। राहुल का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जब इस बात का पता विशाल को चला तो वह अपनी बहन के घर जा पहुंचा। यहां एक बार फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान हुए विवाद में विशाल को कैंची लग गई। जब इस बात का पता परिजनों को चला तो वह आनन-फानन में घायल विशाल को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने विशाल ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने मचा कोहराम

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सहायक आयुक्त अंकुर विहार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैंची कैसे लगी और किसने मारी इसकी जांच की जा रही है। विशाल के परिजनों की ओर से जो तहरीर आएगी उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगा पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *