बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आक्रोशित लोगों ने दिया धरना, समझाइश के बाद मानें; गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा

बोलेरो कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आक्रोशित लोगों ने दिया धरना, समझाइश के बाद मानें; गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा

बाड़मेर में बोलेरो कैंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसके दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों से समझाइश की। घटना शिव थाना इलाके स्टेट हाईवे 65 राइकों की ढाणी मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को भियाड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार उण्डू निवासी ओमप्रकाश (25) पुत्र राणाराम बाइक पर सवार होकर कानासर से अपने गांव उण्डू की तरफ स्टेट हाईवे 65 पर जा रहा था। राइको की ढाणी के पास सामने से आ रही बोलेरो कैंपर ने उसको टक्कर मार दी। बाइक आगे फंसने से उसको घसीटकर करीब 100 मीटर ले गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कैंपर ड्राइवर मौके से भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने वहीं पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाया गया। लोगों से समझाइश की और आश्वासन के बाद लोग मानें। पुलिस ने शव भियाड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। युवक किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *