बेकाबू एंबुलेंस बिजली पोल से टकराकर खेत में पलटी:3 घायल; वाहन के अंदर मिली शराब की बोतल, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप

बेकाबू एंबुलेंस बिजली पोल से टकराकर खेत में पलटी:3 घायल; वाहन के अंदर मिली शराब की बोतल, ड्राइवर पर नशे में होने का आरोप

भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराने के बाद खेतों में पलट गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सोनेलाल का पुरा गांव के पास की है। एंबुलेंस के भीतर से शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंबुलेंस भिंड से अटेर की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 100 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। ग्रामीणों ने बताया कि वाहन तेज गति में सड़क पर लहराता हुआ आ रहा था। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे एंबुलेंस पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर सड़क किनारे खेतों में जाकर पलट गई। शराब की बोतल मिलने से हंगामा हादसे की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। स्थानीय युवक देशराज ने बताया कि यदि रफ्तार नियंत्रित होती, तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पुलिस ने वाहन जब्त किया, जांच के बाद होगी कार्रवाई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस को जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। एंबुलेंस के भीतर शराब मिलने और चालक के नशे में होने के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि मेडिकल परीक्षण और तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *