मोतिहारी में होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में अवैध स्प्रिट से शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को सूचना मिली थी कि रंजन राय और संजय राय नामक व्यक्ति अपने घर में स्प्रिट से अवैध शराब तैयार कर रहे हैं। साढ़े छह लाख रुपये नकद भी जब्त
सूचना की पुष्टि होने के बाद इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजन राय और संजय राय के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, शराब के पाउच बनाने वाली मशीन, रैपर तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा एक स्कूटी और लगभग साढ़े छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि घर में संगठित तरीके से अवैध शराब का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी। जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान
सदर डीएसपी जितेश पांडे ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्प्रिट से पाउच में शराब तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा होना एक बड़ी सफलता है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में डीएसपी, थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई शशिभूषण सिंह, धनंजय कुमार, कामेश्वर राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मोतिहारी में होली से पहले शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में अवैध स्प्रिट से शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को सूचना मिली थी कि रंजन राय और संजय राय नामक व्यक्ति अपने घर में स्प्रिट से अवैध शराब तैयार कर रहे हैं। साढ़े छह लाख रुपये नकद भी जब्त
सूचना की पुष्टि होने के बाद इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात को दी गई। एसपी के निर्देश पर सदर डीएसपी-2 जितेश पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंजन राय और संजय राय के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट, शराब के पाउच बनाने वाली मशीन, रैपर तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा एक स्कूटी और लगभग साढ़े छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि घर में संगठित तरीके से अवैध शराब का निर्माण और पैकेजिंग की जा रही थी। जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान
सदर डीएसपी जितेश पांडे ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्प्रिट से पाउच में शराब तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा होना एक बड़ी सफलता है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में डीएसपी, थानाध्यक्ष के अलावा अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई शशिभूषण सिंह, धनंजय कुमार, कामेश्वर राय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।