मुंगेर में होली और रमजान को लेकर हाई अलर्ट:500 पुलिसकर्मी तैनात, 2300 मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी पर, संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन और फ्लैग मार्च

मुंगेर में होली और रमजान को लेकर हाई अलर्ट:500 पुलिसकर्मी तैनात, 2300 मजिस्ट्रेट के साथ ड्यूटी पर, संवेदनशील इलाकों में सर्च ऑपरेशन और फ्लैग मार्च

मुंगेर में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने और अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तस्वीरें… संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही
इसी क्रम में मंगलवार को नया रामनगर थाना अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में नौवागढ़ी क्षेत्र में एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग की गई ताकि अवैध शराब या हथियार के साथ किसी के प्रवेश को रोका जा सके। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील भी की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़कों पर लगातार गश्त कर रहा है। 500 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया
जिले भर में लगभग 500 पुलिसकर्मियों को सीधे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, करीब 2300 कर्मियों को मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। सभी थानों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दोनों पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सकें। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। मुंगेर में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिले के सभी थाना अध्यक्षों को लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने और अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च करने का आदेश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तस्वीरें… संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही
इसी क्रम में मंगलवार को नया रामनगर थाना अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के नेतृत्व में नौवागढ़ी क्षेत्र में एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सघन वाहन चेकिंग की गई ताकि अवैध शराब या हथियार के साथ किसी के प्रवेश को रोका जा सके। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील भी की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सड़कों पर लगातार गश्त कर रहा है। 500 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया
जिले भर में लगभग 500 पुलिसकर्मियों को सीधे ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, करीब 2300 कर्मियों को मजिस्ट्रेट के साथ विभिन्न स्थानों पर लगाया गया है। सभी थानों की पुलिस भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दोनों पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सकें। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *