खगड़िया में कोसी नदी में कूदी किशोरी का शव घटना के तीसरे दिन सोमवार देर शाम बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बेलदौर-चौथम थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित डुमरी स्टे केबल ब्रिज के पास शव को पानी की सतह पर तैरते देखा। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तुरंत शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना चौथम थाना पुलिस और परिजनों को दी गई। चौथम थाना के एसआई संतोष कुमार और एएसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया। पढ़ाई के लिए मां ने लगवाया था 3 ट्यूशन शव की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बोरने पंचायत के मेदिनीनगर गांव निवासी ओम चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई। नेहा कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, नेहा दो भाइयों और दो बहनों में संझली थी। उसकी मां जुली देवी उसकी पढ़ाई को लेकर गंभीर थीं और नेहा के लिए तीन ट्यूशन भी लगवाए गए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह घरेलू काम में मदद करने को लेकर हल्की डांट के बाद नेहा के पिता खेती के काम से बाहर चले गए थे। उसकी मां जलावन लेने गई थीं। इसी दौरान नेहा ने किसी बात से नाराज होकर पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी शनिवार शाम को तब मिली, जब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पड़ोस की एक महिला ने उसे पहचान लिया। घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने जताई चिंता इस घटना से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों में डुमरी स्टे केबल ब्रिज से पहले भी हुई ऐसी घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लगातार हो रही इन घटनाओं को रोकने के लिए अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। खगड़िया में कोसी नदी में कूदी किशोरी का शव घटना के तीसरे दिन सोमवार देर शाम बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बेलदौर-चौथम थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित डुमरी स्टे केबल ब्रिज के पास शव को पानी की सतह पर तैरते देखा। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने तुरंत शव को बाहर निकाला। इसकी सूचना चौथम थाना पुलिस और परिजनों को दी गई। चौथम थाना के एसआई संतोष कुमार और एएसआई अनिल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेज दिया। पढ़ाई के लिए मां ने लगवाया था 3 ट्यूशन शव की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के मध्य बोरने पंचायत के मेदिनीनगर गांव निवासी ओम चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई। नेहा कक्षा 9 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, नेहा दो भाइयों और दो बहनों में संझली थी। उसकी मां जुली देवी उसकी पढ़ाई को लेकर गंभीर थीं और नेहा के लिए तीन ट्यूशन भी लगवाए गए थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह घरेलू काम में मदद करने को लेकर हल्की डांट के बाद नेहा के पिता खेती के काम से बाहर चले गए थे। उसकी मां जलावन लेने गई थीं। इसी दौरान नेहा ने किसी बात से नाराज होकर पुल से छलांग लगा दी। घटना की जानकारी शनिवार शाम को तब मिली, जब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पड़ोस की एक महिला ने उसे पहचान लिया। घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने जताई चिंता इस घटना से परिवार सदमे में है। ग्रामीणों में डुमरी स्टे केबल ब्रिज से पहले भी हुई ऐसी घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि लगातार हो रही इन घटनाओं को रोकने के लिए अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठाए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।


