मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चलती कार में आग लगने के बाद उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है। कार सवार भोली सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रहा था। अचानक बोनट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगी। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे लगाया। कार रुकते ही उसमें सवार तीनों लोग दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागे। अगर चंद सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। अक्सर समाचारों में देखा है कि आग लगने के बाद सीएनजी कारों के सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट होता है। इसी धमाके के डर से तीनों गाड़ी से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने भी खतरे को देखते हुए दूरी बनाए रखी। गनीमत यह रही कि आग बुझने तक कोई विस्फोट नहीं हुआ। दमकल के पहुंचने तक राख हो गई गाड़ी स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और उसे फैलने से रोका। थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि माड़ीपुर क्षेत्र में चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित है। मामले की छानबीन की जा रही है। मुजफ्फरपुर में मंगलवार देर रात सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चलती कार में आग लगने के बाद उसमें सवार तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल के पहुंचने से पहले ही गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके की है। कार सवार भोली सिंह ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रहा था। अचानक बोनट से धुआं और आग की ऊंची लपटें निकलने लगी। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को किनारे लगाया। कार रुकते ही उसमें सवार तीनों लोग दरवाजे खोलकर बाहर की ओर भागे। अगर चंद सेकंड की भी देरी होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। अक्सर समाचारों में देखा है कि आग लगने के बाद सीएनजी कारों के सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट होता है। इसी धमाके के डर से तीनों गाड़ी से काफी दूर जाकर खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने भी खतरे को देखते हुए दूरी बनाए रखी। गनीमत यह रही कि आग बुझने तक कोई विस्फोट नहीं हुआ। दमकल के पहुंचने तक राख हो गई गाड़ी स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की गई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया और उसे फैलने से रोका। थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि माड़ीपुर क्षेत्र में चलती कार में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित है। मामले की छानबीन की जा रही है।


