बेगम पुल व्यापार संघ का होली मिलन समारोह संपन्न:व्यापारियों ने परिवार सहित मनाया होली उत्सव, रंग-गुलाल के साथ दी शुभकामनाएं

बेगम पुल व्यापार संघ का होली मिलन समारोह संपन्न:व्यापारियों ने परिवार सहित मनाया होली उत्सव, रंग-गुलाल के साथ दी शुभकामनाएं

बेगम पुल व्यापार संघ के तत्वावधान में बेगम पुल मुख्य बाजार में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लेकर एकजुटता का परिचय दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा उपस्थित रहे। उनके साथ मेरठ के वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण वशिष्ठ, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और सरदार दलजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने व्यापारी एकता पर बल देते हुए समाज हित में संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मजबूती ही बाजार और समाज की मजबूती है। सभी नेताओं ने उपस्थित व्यापारियों को परिवार सहित होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संघ के संरक्षक अनिल मित्तल व महेंद्र सचदेवा, अध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व अध्यक्ष व संयोजक पुनीत शर्मा, महामंत्री अतुल बंसल, उपाध्यक्ष राजीव सिंघल, मंत्री गौरव गुप्ता, संदीप महेश्वरी, दीपक, करन, गौरव, सौरभ, एम.एस. डोडी, सुरेंद्र शर्मा, भास्कर सिसोदिया सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *