शाहजहांपुर में रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने अपने दोस्त को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घटना 28 फरवरी को हुई थी, जिसमें 17 वर्षीय नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। कटरा थाना क्षेत्र के अरहान मोहल्ले का रहने वाला 17 वर्षीय नैतिक अपने नाबालिग दोस्त के साथ गहरी दोस्ती रखता था। 28 फरवरी को काकोरी इंटर कॉलेज के पास उसके दोस्त ने उसे गोली मार दी, जो नैतिक की छाती में लगी। गंभीर हालत में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैतिक की मां राधा जायसवाल ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने बताया कि उसके दोस्त ने रील बनाने के लिए उससे पिस्टल मांगी थी। जब उसने पिस्टल देने से मना किया, तो दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर उसे फीलनगर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि उसके पिता की लाइसेंसी पिस्टल अलमारी में ताला लगाकर रखी रहती थी। घटना वाले दिन जब उसके पिता घर से बाहर गए थे, तो उसने मौका पाकर अलमारी का ताला खोलकर पिस्टल निकाल ली थी। उसका दोस्त मोबाइल पर मैसेज करके रील बनाने के लिए पिस्टल मंगा रहा था। मैं मौका पाकर पिस्टल को साथ लेकर काकोरी स्कूल वाली गली में दोस्त से मिलने गया था। मैने पिस्टल को दोस्त को दिखाया तो उसने मुझसे पिस्टल मांगा तो मैन देने से मना कर दिया । इस बात को लेकर हम दोनों मे विवाद हो गया तब मैने दोस्त को पिस्टल से गोली मार दी । गोली उसकी बायी ओर छाती पर लगी। जिससे उसकी छाती पर खून दिख रहा था तब मैं पिस्टल लेकर मौके से भाग गया और पौकी मन्दिर के पास रेलवे लाईन पार करके खण्डर में मैने पिस्टल को छुपा दिया था ।


