AIIMS Norcet 10: एम्स में 2500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया, जान लें डिटेल्स

AIIMS Norcet 10: एम्स में 2500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी मिलेगी बढ़िया, जान लें डिटेल्स

AIIMS Norcet 10: मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी NORCET 10 का डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 शाम 5 बजे तय की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए दो चरणों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। पहला चरण और दूसरा चरण दोनों परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होंगी। परीक्षा की सटीक तारीख नोटिफिकेशन में दी गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पूरा विवरण ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

AIIMS Norcet 10: इतने सीटों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से देश के 26 सरकारी अस्पतालों में कुल 2551 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे। इनमें AIIMS Bathinda, AIIMS Bhopal, AIIMS Bhubaneswar, AIIMS Gorakhpur, AIIMS New Delhi, AIIMS Rishikesh, AIIMS Raipur, JIPMER, ESIC जैसे संस्थान शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है।

AIIMS: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या स्टेट नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। वहीं जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास कम से कम 50 बेड वाले अस्पताल में दो साल का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही संबंधित नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

AIIMS Norcet Salary: सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल-07 के तहत वेतन मिलेगा। इसका पे स्केल 9300-34800 रुपये और ग्रेड पे 4600 रुपये निर्धारित है। यह ग्रुप ‘बी’ की पोस्ट है, जिसमें अन्य सरकारी भत्ते भी नियमों के अनुसार मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *