संजू सैमसन की पारी देख भावुक हुए गौतम गंभीर, मैच के बाद लगाया गले, कहा – लोग उसके स्कोर और बाकी चीजें…

संजू सैमसन की पारी देख भावुक हुए गौतम गंभीर, मैच के बाद लगाया गले, कहा – लोग उसके स्कोर और बाकी चीजें…

Sanju Samson, India vs West Indies, T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल किया। भारतीय टीम की इस जीत में विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई।

सैमसन ने खेली मैच जिताऊ पारी

सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। यह उनके करियर की सबसे अच्छी पारियों में से एक है। संजू को उनकी इस यादगार पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के बाद टीम के कोच गौतम गंभीर काफी भावुक नजर आए।

गौतम गंभीर ने कसकर लगाया गले

गंभीर ने संजू सैमसन को कसकर गले लगाया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी उनकी जमकर तारीफ की। मैच के बाद गौतम गंभीर ने रिपोर्टर्स से कहा, “हम सब जानते हैं कि संजू एक वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है और यह सब उसे सपोर्ट करने के बारे में था। जब टीम को उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तो जाहिर है आज वह दिन था जब उसने शायद अपना असली पोटेंशियल दिखाया, और उम्मीद है, यह उसके लिए किक ऑफ करने का समय है और शायद दो और गेम बाकी हैं।”

संजू ने गेंद को ज़ोर से मरने की कोशिश नहीं की

गंभीर ने कहा, “हमने नई गेंद से बहुत अच्छी शुरुआत की। खास कर जब आप इस तरह का मैच खेलते हैं। संजू ने गेंद को ज़ोर से मरने की कोशिश नहीं की। वह परिस्थिति के हिसाब से शॉट खेलते गए और हम सब को पता है उनमें कितना पोटेंशियल है। संजू नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।”

संजू के अंदर बहुत पोटेंशियल है

गंभीर ने आखिर में कहा, “लोग उसके स्कोर और बाकी चीजें देखते रहेंगे, लेकिन फिर टीम में वापस आकर और फिर 23-24 की उस तरह की इनिंग्स खेलकर, मुझे लगा कि इससे उसे बहुत कॉन्फिडेंस मिला होगा। क्योंकि जाहिर है, उस आदमी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुश्किल सीरीज थी। लेकिन हम हमेशा से जानते थे कि उसमें किस तरह का पोटेंशियल है।”

भारतीय कोच ने कहा कि अब टीम के पास दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तेज भी खेल सकते हैं और रुक कर पारी भी संभाल सकते हैं। ईशान और संजू दोनों अच्छे फॉर्म में हैं, इसका टीम को आने वाले दिनों में फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *