भागलपुर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती को लेकर शुरू किया जाने वाला विशेष अभियान एक दिन के लिए टल गया है। पहले यह कार्रवाई बीते कल 1 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसे आज 2 मार्च से प्रभावी किया जाएगा। यह जानकारी SSP प्रमोद यादव ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि, चारपहिया वाहनों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से डिजिटल चालान की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। इसके लिए संबंधित कर्मियों को अलर्ट भी किया गया था। हालांकि, कुछ तकनीकी खामियों के कारण निर्धारित तिथि से कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। दोबारा तकनीकी प्रशिक्षण कराया गया SSP प्रमोद यादव ने कहा कि, रविवार को दोबारा तकनीकी प्रशिक्षण (री-ओरिएंटेशन) कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। अब 2 मार्च से चारपहिया वाहनों का ई-चालान ICCC के माध्यम से काटा जाएगा। इसके तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से सीट बेल्ट नहीं लगाने, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने, रेड लाइट जंप करने एवं अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी विशेष वर्ग को लक्षित करने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अब तक मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई होती रही है, लेकिन अब चारपहिया वाहन चालक भी सख्त निगरानी के दायरे में रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील SSP प्रमोद यादव ने ने शहरवासियों से अपील किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें तथा तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अनावश्यक आर्थिक दंड से भी बचा जा सकेगा। भागलपुर शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती को लेकर शुरू किया जाने वाला विशेष अभियान एक दिन के लिए टल गया है। पहले यह कार्रवाई बीते कल 1 मार्च से शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसे आज 2 मार्च से प्रभावी किया जाएगा। यह जानकारी SSP प्रमोद यादव ने मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि, चारपहिया वाहनों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से डिजिटल चालान की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। इसके लिए संबंधित कर्मियों को अलर्ट भी किया गया था। हालांकि, कुछ तकनीकी खामियों के कारण निर्धारित तिथि से कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। दोबारा तकनीकी प्रशिक्षण कराया गया SSP प्रमोद यादव ने कहा कि, रविवार को दोबारा तकनीकी प्रशिक्षण (री-ओरिएंटेशन) कराया गया है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। अब 2 मार्च से चारपहिया वाहनों का ई-चालान ICCC के माध्यम से काटा जाएगा। इसके तहत अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से सीट बेल्ट नहीं लगाने, निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने, रेड लाइट जंप करने एवं अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की पहचान कर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी विशेष वर्ग को लक्षित करने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। अब तक मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई होती रही है, लेकिन अब चारपहिया वाहन चालक भी सख्त निगरानी के दायरे में रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील SSP प्रमोद यादव ने ने शहरवासियों से अपील किया कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का अनिवार्य उपयोग करें तथा तय गति सीमा में ही वाहन चलाएं। नियमों का पालन करने से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि अनावश्यक आर्थिक दंड से भी बचा जा सकेगा।


