मंदिर में तोड़फोड़,शिव परिवार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त्:लोगों ने किया प्रदर्शन,पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू की

मंदिर में तोड़फोड़,शिव परिवार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त्:लोगों ने किया प्रदर्शन,पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू की

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के बाखेड़ा इलाके में एक मंदिर में मूर्ति तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में विराजमान शिव परिवार की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नंदी के कान काट दिए गए और भगवान शिव की मूर्ति के दो टुकड़े कर दिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब मूर्तियां टूटी हुई देखीं तो बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए और विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर अरावली विहार थाना पुलिस के एसएचओ रामेश्वर लाल मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर शांति व्यवस्था कायम की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। धरने पर बैठे आकाश मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में दो बड़े पत्थर भी पड़े मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि इन्हीं से मूर्तियों को तोड़ा गया। उन्होंने इसे सुनियोजित कृत्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। करीब दो घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *