गौरीफंटा बॉर्डर पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार:भारत से नेपाल ले जा रहा भारतीय नागरिक 1 किलो चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

गौरीफंटा बॉर्डर पर भारतीय नागरिक गिरफ्तार:भारत से नेपाल ले जा रहा भारतीय नागरिक 1 किलो चांदी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित गौरीफंटा बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और कस्टम विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक भारतीय नागरिक को करीब एक किलो चांदी के आभूषणों के साथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा पर कस्टम टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति के सामान को एक्स-रे बैगेज स्कैनर मशीन से जांचा गया। जांच में उसके सामान से 1.0058 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए, जिन्हें वह बिना वैध दस्तावेज के भारत से नेपाल ले जा रहा था। आभूषण जब्त, कस्टम कार्यालय को सुपुर्द एसएसबी और कस्टम टीम ने चांदी के आभूषण जब्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। पकड़े गए व्यक्ति को बरामद चांदी के साथ आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय गौरीफंटा (उप्र) को सुपुर्द कर दिया गया। कस्टम विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *