सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत भवन परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल अग्निशामालय के सब-ऑफिसर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आग से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में जीविका दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सब-ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले उसकी प्रकृति को समझते हुए तुरंत उसे बुझाने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि आग फैलने के बाद उस पर काबू पाना कठिन हो जाता है। अग्निशमन टीम द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरण, तेल, कागज और कपड़ों में लगने वाली आग तथा उन्हें बुझाने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर गौरव राज, रानी कुमारी समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर अग्निशमन विभाग द्वारा सेवा सप्ताह अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के जितवारपुर चौथ पंचायत भवन परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल अग्निशामालय के सब-ऑफिसर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आग से सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में जीविका दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आसपास के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सब-ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि सेवा सप्ताह अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को आपदा से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आग लगने पर सबसे पहले उसकी प्रकृति को समझते हुए तुरंत उसे बुझाने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि आग फैलने के बाद उस पर काबू पाना कठिन हो जाता है। अग्निशमन टीम द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर, बिजली के उपकरण, तेल, कागज और कपड़ों में लगने वाली आग तथा उन्हें बुझाने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर गौरव राज, रानी कुमारी समेत अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।


