मोहिउद्दीननगर में घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

मोहिउद्दीननगर में घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस पंचायत एवं वार्ड प्रखंड मुख्यालय से एकदम सटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले में मदुदाबाद निवासी कंचन कुमारी, कृष कुमार, रामराजी सहनी समेत कई लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं, कुत्ते ने तीन बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया है। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर में भर्ती कराया गया, जहां सभी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया गया। वहीं, दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे वार्ड में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता अत्यंत आक्रामक हो गया है और राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वार्ड से गुजरने वाले राहगीर अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते का उत्पात पिछले दो दिनों से लगातार जारी है, लेकिन अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भास्कर न्यूज | मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के वार्ड संख्या-11 में एक पागल कुत्ते का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है, जिससे पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। इस पंचायत एवं वार्ड प्रखंड मुख्यालय से एकदम सटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कुत्ते के हमले में मदुदाबाद निवासी कंचन कुमारी, कृष कुमार, रामराजी सहनी समेत कई लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं, कुत्ते ने तीन बकरियों को भी काटकर घायल कर दिया है। घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीननगर में भर्ती कराया गया, जहां सभी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन दिया गया। वहीं, दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पूरे वार्ड में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ता अत्यंत आक्रामक हो गया है और राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। स्थिति यह है कि लोग अपने घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। वार्ड से गुजरने वाले राहगीर अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्ते का उत्पात पिछले दो दिनों से लगातार जारी है, लेकिन अब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *