West Asia में टेंशन का असर, Iran पर हमले के बाद भारत में खाने का तेल हुआ रिकॉर्ड महंगा।

West Asia में टेंशन का असर, Iran पर हमले के बाद भारत में खाने का तेल हुआ रिकॉर्ड महंगा।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद आपूर्ति प्रभावित होने की आशंकाओं के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सभी तेल-तिलहनों में उछाल आया तथा सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम मजबूती के साथ बंद हुए।
बाजार सूत्रों ने कहा कि होली से पहले कामकाज पहले ही सुस्त बना हुआ था और जो होली के लिए लिवाली की जानी थी वह हो चुकी है।

उसके बाद आज ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए हमले के बाद आपूर्ति चिंताओं के बढ़ने के बीच बाजार में अफरा तफरी फैल गयी। दाम कम होने की वजह से किसानों की ओर से आवक घटाने के बाद कच्ची घानी की बड़ी तेल मिलों ने सरसों के दाम 150-150 रुपये क्विंटल बढ़ाये भी हैं। इन सब मिले-जुले कारणें से सरसों सहित अन्य तेल-तिलहनों के दाम में उछाल आया।
सूत्रों ने कहा कि हमले के बाद के वैश्विक घटनाक्रम से अब बाजार की चाल निर्धारित होगी। बाजार की आगे की दिशा के बारे में सोमवार को कुछ स्पष्टता होगी।

सरकार ने कल देर रात आयात होने वाले खाद्यतेलों के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की है। इस वृद्धि के तहत कच्चे पामतेल के आयात शुल्क मूल्य में 26 रुपये प्रति क्विंटल, पामोलीन में 124 रुपये क्विंटल और सोयाबीन डीगम में 15 रुपये क्विंटल की वृद्धि की गई है।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,475-6,500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,000-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,690-2,990 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,285-2,385 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,285-2,430 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,450 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,775 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,350-5,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,950-5,000 रुपये प्रति क्विंटल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *