गोपालगंज जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए संगठित अपराध और सूचीबद्ध अपराधियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान विनय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। एसपी विनय तिवारी ने स्वयं कुचायकोट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध में संलिप्त गिरोहों को यह कड़ा संदेश देना था कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक रणनीति तैयार की इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक रणनीति तैयार की है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर सूचीबद्ध अपराधियों की एक सूची अपडेट की गई है, ताकि उनकी दैनिक गतिविधियों की निगरानी की जा सके। गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिले में सूचीबद्ध अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास का विश्लेषण करते हुए संगठित अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील एसपी विनय तिवारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनता का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखती है या किसी अपराधी के छिपे होने की सूचना मिलती है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सक्रिय भूमाफियाओं के संगठित गैंग की पहचान हो चुकी है। मुर्गा बाबा, योगेंद्र पंडित, गंग दयाल यादव और डब्लू तिवारी समेत कई भूमाफियाओं की कुंडली तैयार कर ली गई है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। टॉप प्रायरिटी पर रखते हुए भूमाफियाओं पर एक्शन एसपी विनय तिवारी ने बताया कि भूमाफियाओं के द्वारा अर्जित की गई अकुल संपत्ति का आकलन कर उसे जप्त करने की कार्रवाई पुलिस कर रही है, शहर में चार-पांच गैंग सामने आए हैं थावे में एक गैंग की सक्रियता सामने आई है। सासामुसा कुचायकोट मीरगंज में भू माफियाओ की कुंडली तैयार की जा रही है। सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है। टॉप प्रायरिटी पर रखते हुए भूमाफियाओं पर एक्शन किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने बताया कि गंगदयाल यादव उसके एसोसिएट योगेंद्र पंडित पर फ्रेश केस टाउन थाने में दर्ज कराया गया है. एसपी ने बताया कि 2015 से 2025 दिसंबर तक के पेशेवर अपराधियों की क्रिमिनल रिकॉर्ड्स को खंगाल जा रहा है।जो हत्या लूट व अन्य तरह के अपराध में शामिल है। अगर कोई जेल से बाहर है तो उससे भी जमानत की अर्जी को रद्द करा कर उसके खिलाफ दर्ज कांड मे स्पीड़ी ट्रायल चलाने का आदेश दिया गया है बीएएनस की धारा 111 के तहत संगठन प्राप्त की श्रेणी में लाया जाएगा जो लोगों को डराने धमकाने वह काम कर रहे अन्य तरह के अपराध कर को करते हैं तो उनके उनके ऊपर करके लक्षित करके कार्रवाई की जाएगी ऐसे लोगों को लगाम लगाने का प्रयास कर रहा है गोपालगंज जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का पालन करते हुए संगठित अपराध और सूचीबद्ध अपराधियों के खिलाफ एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस कप्तान विनय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सक्रिय है। एसपी विनय तिवारी ने स्वयं कुचायकोट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ मार्च निकाला। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध में संलिप्त गिरोहों को यह कड़ा संदेश देना था कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक रणनीति तैयार की इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों की पहचान और उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए एक रणनीति तैयार की है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर सूचीबद्ध अपराधियों की एक सूची अपडेट की गई है, ताकि उनकी दैनिक गतिविधियों की निगरानी की जा सके। गिरफ्तार किए गए अपराधियों पर कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिले में सूचीबद्ध अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक इतिहास का विश्लेषण करते हुए संगठित अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील एसपी विनय तिवारी ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन के इस अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनता का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखती है या किसी अपराधी के छिपे होने की सूचना मिलती है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में सक्रिय भूमाफियाओं के संगठित गैंग की पहचान हो चुकी है। मुर्गा बाबा, योगेंद्र पंडित, गंग दयाल यादव और डब्लू तिवारी समेत कई भूमाफियाओं की कुंडली तैयार कर ली गई है, जिनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। टॉप प्रायरिटी पर रखते हुए भूमाफियाओं पर एक्शन एसपी विनय तिवारी ने बताया कि भूमाफियाओं के द्वारा अर्जित की गई अकुल संपत्ति का आकलन कर उसे जप्त करने की कार्रवाई पुलिस कर रही है, शहर में चार-पांच गैंग सामने आए हैं थावे में एक गैंग की सक्रियता सामने आई है। सासामुसा कुचायकोट मीरगंज में भू माफियाओ की कुंडली तैयार की जा रही है। सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है। टॉप प्रायरिटी पर रखते हुए भूमाफियाओं पर एक्शन किया जाएगा। पुलिस कप्तान ने बताया कि गंगदयाल यादव उसके एसोसिएट योगेंद्र पंडित पर फ्रेश केस टाउन थाने में दर्ज कराया गया है. एसपी ने बताया कि 2015 से 2025 दिसंबर तक के पेशेवर अपराधियों की क्रिमिनल रिकॉर्ड्स को खंगाल जा रहा है।जो हत्या लूट व अन्य तरह के अपराध में शामिल है। अगर कोई जेल से बाहर है तो उससे भी जमानत की अर्जी को रद्द करा कर उसके खिलाफ दर्ज कांड मे स्पीड़ी ट्रायल चलाने का आदेश दिया गया है बीएएनस की धारा 111 के तहत संगठन प्राप्त की श्रेणी में लाया जाएगा जो लोगों को डराने धमकाने वह काम कर रहे अन्य तरह के अपराध कर को करते हैं तो उनके उनके ऊपर करके लक्षित करके कार्रवाई की जाएगी ऐसे लोगों को लगाम लगाने का प्रयास कर रहा है


