नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। NEET छात्रा रेप-मौत मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई ढाई घंटे तक चली। मनीष रंजन को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘NEET रेप-मौत केस में पॉक्सो क्यों नहीं लगाया’ पटना में NEET छात्रा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई ढाई घंटे तक चली। मनीष रंजन को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। अब याचिका पर 2 मार्च को सुनवाई होनी है। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में छात्र संघ चुनाव के दौरान साइंस कॉलेज में फायरिंग पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 37.84% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ें
3. पवन सिंह का अक्षरा की कमर में हाथ डालते वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह काली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। पूरी खबर पढ़ें 4. प्रेमिका की हत्या की, पत्नी बताकर श्मशान में जलाया मुंगेर की रहने वाली 25 साल की GNM छात्रा स्नेहा कुमारी की पूर्णिया में उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, स्नेहा अपने प्रेमी नीरज कुमार की शादी कहीं और तय होने पर नाराज थी। इसी वजह से वो 17 जनवरी को नीरज से मिलने पूर्णिया पहुंची थी। वहां किराए के कमरे में दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर नीरज ने स्नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें
5. वकील ने केस नहीं छोड़ा तो बेटे को मार डाला सहरसा में वकील के 13 साल के बेटे की हत्या के केस में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो शूटर्स हैं। मुख्य आरोपी के खिलाफ वकील अनुज कुमार निराला अटेम्प्ट टू मर्डर का केस लड़ रहे थे, जिससे पवन ठाकुर नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उनके बेटे की हत्या की प्लानिंग की थी। पूरी खबर पढ़ें 6. बच्ची को ले भागी महिला चोर, CCTV फुटेज आया सामने पूर्णिया के बनमनखी में बीते 20 फरवरी की रात घर में सो रही 5 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें एक महिला चोर बच्ची चुराकर भागती दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें
7. जिसकी दुल्हन को स्टेज पर गोली मारी, उस दूल्हे का दर्द ‘24 फरवरी की वो रात, जो मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत होनी चाहिए थी। उसी रात ने मुझे सबसे बड़ा डर और सदमा दे दिया है। ऐसा सदमा, जिसे शायद मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा। मैं अब अकेला ही ठीक हूं। मैं अब उस लड़की से भी शादी नहीं करूंगा।’ ये कहना है UP के अविनाश कुमार सहनी(25) का, जो 24 फरवरी की रात स्टेज पर दूल्हा बनकर खड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 8. होली पर ससुराल जाने से मना करने पर नर्स पत्नी की हत्या दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड में शुक्रवार रात एक पति ने अपनी नर्स पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना होली पर ससुराल न जाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद सोनू ने अपने दो साल के बेटे को पहले छपरा स्थित अपने घर पहुंचाया। फिर देर रात दानापुर लौटकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को हत्या की सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें
9. भागलपुर में मामूली विवाद में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे भागलपुर के मनियारपुर गांव में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से करीब 10 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत की है। पूरी खबर पढ़ें 10. सुपौल में 2 छात्राओं को किडनैप करने की कोशिश सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रहीं दो छात्राओं को अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि छात्राओं की सतर्कता और सूझबूझ से वारदात नाकाम हो गई और दोनों सुरक्षित बच निकलीं। शनिवार सुबह घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें 11. नवादा में युवती से रेप, आरोपी जीजा उपेंद्र गिरफ्तार नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। गुरुवार को शौच के लिए घर से निकली युवती को एक युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अपने घर से करीब 300 मीटर दूर शौच करने गई थी, तभी पहले से मौजूद आरोपी उपेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 12. ‘सरकारी स्कूल के 90% टीचर सिर्फ 3 घंटे पढ़ाते हैं’ गयाजी के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। इन्होंने शिक्षा, सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय राजनीति पर बेबाक बयान दिए। इन्होंने आज कहा है कि सरकारी स्कूल के 10 प्रतिशत शिक्षक ही अच्छे है। बाकि, टीचर 12 बजे स्कूल आते है और 3 बजे चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें
13. रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग से डांसर का चेहरा जला जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा में एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस के बारूद के छिटे लगने से वह घायल हो गई। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई में डांस करने आई थीं। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. जदयू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में उड़ाए नोट विधानसभा का बजट सत्र का कल आखिरी दिन था। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद जब जदयू के कुचायकोट के विधायक पप्पू पाण्डेय बाहर निकले। इस दौरान पप्पू पांडे होली के बक्शीश के रूप में वहां मौजूद कर्मचारियों को पैसे बांटने लगे। यद देख कर्मचारियों के भीड़ जुट गई। इसके बाद पप्पू पाण्डेय ने 500 के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। विधानसभा पोर्टिको में मौजूद तमाम कर्मचारी यहां तक की मार्शल भी पैसे लूटने लगे। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. रविवार को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को बिहार के कई जिलों के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। राज्य का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। NEET छात्रा रेप-मौत मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई ढाई घंटे तक चली। मनीष रंजन को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 1. ‘NEET रेप-मौत केस में पॉक्सो क्यों नहीं लगाया’ पटना में NEET छात्रा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग के मालिक मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई ढाई घंटे तक चली। मनीष रंजन को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। अब याचिका पर 2 मार्च को सुनवाई होनी है। पूरी खबर पढ़ें 2. पटना में छात्र संघ चुनाव के दौरान साइंस कॉलेज में फायरिंग पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 37.84% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान पटना साइंस कॉलेज में गोली चली है। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। फायरिंग किसने की इसे लेकर जांच चल रही है। पूरी खबर पढ़ें
3. पवन सिंह का अक्षरा की कमर में हाथ डालते वीडियो भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह काली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। पूरी खबर पढ़ें 4. प्रेमिका की हत्या की, पत्नी बताकर श्मशान में जलाया मुंगेर की रहने वाली 25 साल की GNM छात्रा स्नेहा कुमारी की पूर्णिया में उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, स्नेहा अपने प्रेमी नीरज कुमार की शादी कहीं और तय होने पर नाराज थी। इसी वजह से वो 17 जनवरी को नीरज से मिलने पूर्णिया पहुंची थी। वहां किराए के कमरे में दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर नीरज ने स्नेहा की गला दबाकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें
5. वकील ने केस नहीं छोड़ा तो बेटे को मार डाला सहरसा में वकील के 13 साल के बेटे की हत्या के केस में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो शूटर्स हैं। मुख्य आरोपी के खिलाफ वकील अनुज कुमार निराला अटेम्प्ट टू मर्डर का केस लड़ रहे थे, जिससे पवन ठाकुर नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उनके बेटे की हत्या की प्लानिंग की थी। पूरी खबर पढ़ें 6. बच्ची को ले भागी महिला चोर, CCTV फुटेज आया सामने पूर्णिया के बनमनखी में बीते 20 फरवरी की रात घर में सो रही 5 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अब पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। जिसमें एक महिला चोर बच्ची चुराकर भागती दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें
7. जिसकी दुल्हन को स्टेज पर गोली मारी, उस दूल्हे का दर्द ‘24 फरवरी की वो रात, जो मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत होनी चाहिए थी। उसी रात ने मुझे सबसे बड़ा डर और सदमा दे दिया है। ऐसा सदमा, जिसे शायद मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा। मैं अब अकेला ही ठीक हूं। मैं अब उस लड़की से भी शादी नहीं करूंगा।’ ये कहना है UP के अविनाश कुमार सहनी(25) का, जो 24 फरवरी की रात स्टेज पर दूल्हा बनकर खड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 8. होली पर ससुराल जाने से मना करने पर नर्स पत्नी की हत्या दानापुर थाना क्षेत्र के पूर्वी गोला रोड में शुक्रवार रात एक पति ने अपनी नर्स पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना होली पर ससुराल न जाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद सोनू ने अपने दो साल के बेटे को पहले छपरा स्थित अपने घर पहुंचाया। फिर देर रात दानापुर लौटकर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को हत्या की सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें
9. भागलपुर में मामूली विवाद में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे भागलपुर के मनियारपुर गांव में मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्ष से करीब 10 लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत की है। पूरी खबर पढ़ें 10. सुपौल में 2 छात्राओं को किडनैप करने की कोशिश सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रहीं दो छात्राओं को अगवा करने का प्रयास किया गया। हालांकि छात्राओं की सतर्कता और सूझबूझ से वारदात नाकाम हो गई और दोनों सुरक्षित बच निकलीं। शनिवार सुबह घटना से जुड़ा CCTV फुटेज सामने आने के बाद इलाके में दहशत और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें 11. नवादा में युवती से रेप, आरोपी जीजा उपेंद्र गिरफ्तार नवादा के नरहट थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। गुरुवार को शौच के लिए घर से निकली युवती को एक युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अपने घर से करीब 300 मीटर दूर शौच करने गई थी, तभी पहले से मौजूद आरोपी उपेंद्र कुमार ने उसे पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें 12. ‘सरकारी स्कूल के 90% टीचर सिर्फ 3 घंटे पढ़ाते हैं’ गयाजी के एपी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पहुंचे। इन्होंने शिक्षा, सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय राजनीति पर बेबाक बयान दिए। इन्होंने आज कहा है कि सरकारी स्कूल के 10 प्रतिशत शिक्षक ही अच्छे है। बाकि, टीचर 12 बजे स्कूल आते है और 3 बजे चले जाते हैं। पूरी खबर पढ़ें
13. रिसेप्शन में हर्ष फायरिंग से डांसर का चेहरा जला जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारा में एक शादी के रिसेप्शन समारोह में हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है। इस दौरान नेपाल से आई एक डांसर के चेहरे पर कारतूस के बारूद के छिटे लगने से वह घायल हो गई। घायल डांसर पूनम ने बताया कि वह नेपाल से जमुई में डांस करने आई थीं। पूरी खबर पढ़ें
अब वो खबर जो हटकर है 14. जदयू विधायक ने विधानसभा पोर्टिको में उड़ाए नोट विधानसभा का बजट सत्र का कल आखिरी दिन था। विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद जब जदयू के कुचायकोट के विधायक पप्पू पाण्डेय बाहर निकले। इस दौरान पप्पू पांडे होली के बक्शीश के रूप में वहां मौजूद कर्मचारियों को पैसे बांटने लगे। यद देख कर्मचारियों के भीड़ जुट गई। इसके बाद पप्पू पाण्डेय ने 500 के नोट हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। विधानसभा पोर्टिको में मौजूद तमाम कर्मचारी यहां तक की मार्शल भी पैसे लूटने लगे। पूरी खबर पढ़ें
जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15. रविवार को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को बिहार के कई जिलों के तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। राज्य का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।