नालंदा में ‘सुपर संडे’ पर सजेगी साइकिलों की कतार:फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम; स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा

नालंदा में ‘सुपर संडे’ पर सजेगी साइकिलों की कतार:फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम; स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा

नालंदा में 1 मार्च को ‘सुपर संडे साइकिल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के ‘फिट इंडिया’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साइकिल एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। तैयारियों को लेकर नालंदा लक्ष्य खेल एकेडमी, नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं साइकिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि यह रैली सुबह 9:00 बजे हरनौत फुटबॉल स्टेडियम से शुरू होगी। सैकड़ों साइकिल सवारों का यह जत्था शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए गंगा मेमोरियल कॉलेज तक जाएगा। खास बात यह है कि साइकिलिंग के समापन के बाद सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे। फिटनेस को बढ़ावा देने वाले खेलों में हिस्सा लेंगे। शारीरिक रूप से फिट रखना अनिवार्य आयोजन समिति ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, कोच, कोचिंग संचालकों और स्कूल संचालकों को सादर आमंत्रित किया है। कुंदन कुमार पांडेय ने अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खुद को और आने वाली पीढ़ी को शारीरिक रूप से फिट रखना अनिवार्य है। साइकिल एसोसिएशन के माध्यम से इस खेल गतिविधि में भाग लेकर न केवल लोग स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि पूरे जिले को फिटनेस का एक सकारात्मक संदेश भी दे सकते हैं। रविवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं और स्थानीय खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और सुचारू संचालन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि ‘सुपर संडे’ को नालंदा का हर नागरिक जोश और ऊर्जा के साथ मना सके। नालंदा में 1 मार्च को ‘सुपर संडे साइकिल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजन युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के ‘फिट इंडिया’ अभियान को गति देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। साइकिल एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक किया जाएगा। तैयारियों को लेकर नालंदा लक्ष्य खेल एकेडमी, नालंदा पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं साइकिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि कुंदन कुमार पांडे ने बताया कि यह रैली सुबह 9:00 बजे हरनौत फुटबॉल स्टेडियम से शुरू होगी। सैकड़ों साइकिल सवारों का यह जत्था शहर के अलग-अलग मार्गों से होते हुए गंगा मेमोरियल कॉलेज तक जाएगा। खास बात यह है कि साइकिलिंग के समापन के बाद सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे। फिटनेस को बढ़ावा देने वाले खेलों में हिस्सा लेंगे। शारीरिक रूप से फिट रखना अनिवार्य आयोजन समिति ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के तमाम खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, कोच, कोचिंग संचालकों और स्कूल संचालकों को सादर आमंत्रित किया है। कुंदन कुमार पांडेय ने अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खुद को और आने वाली पीढ़ी को शारीरिक रूप से फिट रखना अनिवार्य है। साइकिल एसोसिएशन के माध्यम से इस खेल गतिविधि में भाग लेकर न केवल लोग स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि पूरे जिले को फिटनेस का एक सकारात्मक संदेश भी दे सकते हैं। रविवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं और स्थानीय खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुरक्षा और सुचारू संचालन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि ‘सुपर संडे’ को नालंदा का हर नागरिक जोश और ऊर्जा के साथ मना सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *