एमएलसी अशोक कुमार ने नवादा के विकास से संबंधित सवाल उठाए

भास्कर न्यूज | नवादा बिहार विधान परिषद में एमएलसी अशोक कुमार ने नवादा जिले से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। अलग-अलग प्रश्नों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, आधारभूत संरचना, मध्याह्न भोजन योजना तथा जेपी सेनानियों की पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में विस्तार से चर्चा की। अल्पसूचित प्रश्न के तहत श्री कुमार ने कौआकोल प्रखंड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, टीकोडीह में 323 छात्रों पर मात्र चार शिक्षकों की तैनाती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंत्री के निर्देश पर तीन शिक्षकों अरुण कुमार दिवाकर, मो. शमशेर आलम एवं मो. सहादत हुसैन को विद्यालय में योगदान कराया गया है।तारांकित प्रश्न के माध्यम से वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड 17 स्थित नेवाजगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षाओं की कमी और छठी से आठवीं तक शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला भी उठाया गया। यहां 230 विद्यार्थियों के लिए केवल तीन कमरे उपलब्ध हैं। मंत्री के निर्देश पर दो शिक्षकों को प्राधिकृत करने की कार्रवाई की गई है। रजौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अमावा एवं मध्य विद्यालय बलिया सहित कई विद्यालयों में बिना एमडीएम प्रभारी के भोजन बनाए जाने तथा चार माह से वेंडर भुगतान लंबित रहने का मुद्दा भी सदन में गूंजा। श्री कुमार ने मध्याह्न भोजन योजना को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 42 स्थित प्राथमिक विद्यालय राजादेवरा में दो कमरों में 200 से अधिक बच्चों के अध्ययन का मामला उठाते हुए उन्होंने भवन निर्माण की मांग की। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नवादा को भूमि उपलब्ध कराने हेतु अंचल अधिकारी को निर्देश देने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त रजौली प्रखंड के फरक्काबुजुर्ग पंचायत अंतर्गत मानडीह से गगनखुर्द होते पीपरपाती तक सड़क एवं खुरी नदी पर पुल निर्माण की मांग भी की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। भास्कर न्यूज | नवादा बिहार विधान परिषद में एमएलसी अशोक कुमार ने नवादा जिले से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। अलग-अलग प्रश्नों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, आधारभूत संरचना, मध्याह्न भोजन योजना तथा जेपी सेनानियों की पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में विस्तार से चर्चा की। अल्पसूचित प्रश्न के तहत श्री कुमार ने कौआकोल प्रखंड स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, टीकोडीह में 323 छात्रों पर मात्र चार शिक्षकों की तैनाती का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंत्री के निर्देश पर तीन शिक्षकों अरुण कुमार दिवाकर, मो. शमशेर आलम एवं मो. सहादत हुसैन को विद्यालय में योगदान कराया गया है।तारांकित प्रश्न के माध्यम से वारिसलीगंज नगर परिषद के वार्ड 17 स्थित नेवाजगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षाओं की कमी और छठी से आठवीं तक शिक्षकों की अनुपस्थिति का मामला भी उठाया गया। यहां 230 विद्यार्थियों के लिए केवल तीन कमरे उपलब्ध हैं। मंत्री के निर्देश पर दो शिक्षकों को प्राधिकृत करने की कार्रवाई की गई है। रजौली प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अमावा एवं मध्य विद्यालय बलिया सहित कई विद्यालयों में बिना एमडीएम प्रभारी के भोजन बनाए जाने तथा चार माह से वेंडर भुगतान लंबित रहने का मुद्दा भी सदन में गूंजा। श्री कुमार ने मध्याह्न भोजन योजना को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने और बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 42 स्थित प्राथमिक विद्यालय राजादेवरा में दो कमरों में 200 से अधिक बच्चों के अध्ययन का मामला उठाते हुए उन्होंने भवन निर्माण की मांग की। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, नवादा को भूमि उपलब्ध कराने हेतु अंचल अधिकारी को निर्देश देने की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त रजौली प्रखंड के फरक्काबुजुर्ग पंचायत अंतर्गत मानडीह से गगनखुर्द होते पीपरपाती तक सड़क एवं खुरी नदी पर पुल निर्माण की मांग भी की गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *