नाले से मिला युवक का शव: 19 फरवरी से था लापता; कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

नाले से मिला युवक का शव: 19 फरवरी से था लापता; कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

बहरोड़ कस्बे में महात्मा गांधी स्कूल के बाहर और स्टेडियम के सामने स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त बानसूर निवासी टीनू के रूप में हुई है, जो 19 फरवरी से लापता बताया जा रहा था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।

प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *