Holi के रंग कर देंगे महंगा Phone Cover खराब? Smartphone बचाने के ये 5 Tips आएंगे काम।

Holi के रंग कर देंगे महंगा Phone Cover खराब? Smartphone बचाने के ये 5 Tips आएंगे काम।
होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। इस फेस्टिवल के दौरान लोगों के यहां मेहमान आते हैं और होली खेलते है। एक-दूसरे को रंग लगाकर हम सभी होली के जश्न में मगन हो जाते हैं, लेकिन अपने स्मार्टफोन का ध्यान रखना ही भूल जाते हैं। होली की मस्ती में हमारा फोन भी रंगों में रंग में आ जाता है। जी हां, सबसे ज्यादा मार फोन के बैक कवर को पड़ती है, जिस पर चढ़ा पक्का रंग उसे दोबारा इस्तेमाल करने के लायक नहीं रहने देता है। अगर आपके फोन का कवर सिलिकॉन या पारदर्शी है तो आपको और भी सावधानी बरतनी जरुरी है। यदि आप नहीं चाहते हैं कि इस साल आपके फोन का कवर खराब न हो, तो इस बार रंग खेलने से पहले यहां दिए पांच काम जरुर कर लें।
अपने बैक कवर को रंग से कैसे बचाएं?
– होली खेलने से पहले हम अपनी त्वचा को रंगों से बचाने के लिए तेल या क्रीम का इस्तेमाल करते हैं वैसे ही आप फोन के कवर को बचाने के लिए इन ट्रिक्स को जरुर अपनाएं।
– रंग खेलने से पहले अपने फोन कवर को बार-बार तेल या बॉडी लोशन से अच्छे से कवर कर लें। ये रंगों को कवर की सतह पर चिपकने नहीं देगा। होली खेलने के बाद इसे बस आपको एक सूखे कपड़े से पोंछकर साफ कर सकती हैं।
– अगर आपका फोन कवर महंगा है और डिजाइन वाला है, तो उसे पहले ही उतार कर रख दें और उसकी जगह आप बाजार से कोई सस्ता वाला कवर ले आएं या फिर आप सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– इतना ही नहीं, ट्रांसपेरेंट टेप भी फोन को रंगों से बचा सकती हैं। ऐसे में फोन के किनारों और बटन वाले हिस्सों पर सबसे ज्यादा रंग जम जाता है। इसको बचाने के लिए आप किसी ट्रांसपेरेंट टेप का यूज कर सकते हैं। कवर के पिछले हिस्से किनारों पर टेप चिपका सकते हैं। जब होली खत्म हो जाए तो उसे टेप को हटा दें।
– इसके अलावा, आप जिप लॉक बैग भी आपके बैक कवर के रंगों से बचा सकता है। अगर आप ज्यादा पानी वाली होली खेलने जा रहे हैं तो केवल कवर को बचाना काफी नहीं है फोन को एक ट्रांसपेरेंट जीप लॉक बैग में डालें और उसको अच्छी तरह से बंद करके। आप बैग के अंदर से भी फोन ऑपरेट कर पाएंगी और आपका कवर भी सुरक्षित रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *