भीलवाड़ा में बजरी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा में बजरी भरे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी:बाइक सवार एक युवक की मौत, दो घायल

भीलवाड़ा जिले के त्रिवेणी रोड पर आज एक अवैध बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, हादसे के दौरान बाइक पर तीन युवक सवार थे।एक युवक की मौके पर मौत हो गई ओर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मृतक के शव एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामला मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के जोजवा गांव का है, आज सुबह एक तेज रफ्तार बजरी भरे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में बाइक चला रहे उदय सिंह ( 25 ) पिता शिव सिंह राजपूत निवासी जोजवा थाना बीगोद मौत हो गई जबकि उसका एक साथी गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए भीलवाड़ा महात्मा रेफर किया गया जबकि इनके तीसरे साथी को मामूली चोटे आई जिसका बीगोद में इलाज किया जा रहा है।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है की ये तीनों युवक मांडलगढ़ के पास एक फैक्ट्री में काम करते थे ओर अपने घर बीगोद से फैक्ट्री में काम पर जा रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्च्युरी भिजवाया ओर परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *