मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज (एलएस कॉलेज) के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मैदान के एक छोर पर व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि कोई सो रहा है, लेकिन पास जाकर आवाज देने और हिलाने पर कोई हलचल नहीं हुई, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल इसकी सूचना यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर ही जांच कर उसके मृत होने की पुष्टि की। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान के काफी प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आसपास के लोगों और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की है। मामले की आगे की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा
नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि ‘यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित एलएस कॉलेज मैदान में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं।’
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस की टीम कॉलेज कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक कैंपस में कब और कैसे पहुंचा था। मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज (एलएस कॉलेज) के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मैदान के एक छोर पर व्यक्ति को बेसुध पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि कोई सो रहा है, लेकिन पास जाकर आवाज देने और हिलाने पर कोई हलचल नहीं हुई, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल इसकी सूचना यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल पर ही जांच कर उसके मृत होने की पुष्टि की। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान के काफी प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने आसपास के लोगों और कॉलेज प्रशासन से भी पूछताछ की है। मामले की आगे की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चलेगा
नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि ‘यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित एलएस कॉलेज मैदान में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं।’
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, पुलिस की टीम कॉलेज कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि मृतक कैंपस में कब और कैसे पहुंचा था।


