लोहरदगा|लोहरदगा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतगणना से एक दिन पूर्व उपायुक्त डॉ. ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कृषि बाजार समिति, लोहरदगा में बनाए गए मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, व्यवस्था और पारदर्शिता से जुड़े प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मतगणना केंद्र में की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना हॉल तक विभिन्न चेक पॉइंट, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग स्थल, अभिकर्ताओं के लिए अलग प्रवेश द्वार तथा आम जनों के लिए निर्धारित सीमा का निरीक्षण किया गया। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने मतगणना टेबल की संख्या, उनकी व्यवस्था, मतपेटियों की सुरक्षित रखरखाव व्यवस्था तथा मतगणना कर्मियों के बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही पहचान पत्र की जांच के बाद मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी रणनीति सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों को समय से पूर्व मतगणना केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया। लोहरदगा|लोहरदगा नगर पालिका चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतगणना से एक दिन पूर्व उपायुक्त डॉ. ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कृषि बाजार समिति, लोहरदगा में बनाए गए मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, व्यवस्था और पारदर्शिता से जुड़े प्रत्येक बिंदु की गहन समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मतगणना केंद्र में की गई त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की गई। मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मतगणना हॉल तक विभिन्न चेक पॉइंट, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग स्थल, अभिकर्ताओं के लिए अलग प्रवेश द्वार तथा आम जनों के लिए निर्धारित सीमा का निरीक्षण किया गया। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने मतगणना टेबल की संख्या, उनकी व्यवस्था, मतपेटियों की सुरक्षित रखरखाव व्यवस्था तथा मतगणना कर्मियों के बैठने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही पहचान पत्र की जांच के बाद मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जाए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण की प्रभावी रणनीति सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों, निर्वाची पदाधिकारियों, सहायक निर्वाची पदाधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों को समय से पूर्व मतगणना केंद्र पहुंचने का निर्देश दिया।


