आजमगढ़ में फॉर्च्यूनर ने मारी बाइक में जोरदार टक्कर:इलाज के दौरान युवक की मौत, भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ में फॉर्च्यूनर ने मारी बाइक में जोरदार टक्कर:इलाज के दौरान युवक की मौत, भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आस पास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विशाल कुमार 25 पुत्र कैलाश के रूप में हुई। घटना की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में मृतक विशाल कुमार के भाई मुन्ना ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मेरा भाई अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान छतवारा बाजार से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार बेकाबू फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में पीड़ित ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जिससे कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *