UPSSSC PET की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी:लेखपाल के 7994 पदों की मुख्य परीक्षा जल्द ,सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का कट-ऑफ समान

UPSSSC PET की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी:लेखपाल के 7994 पदों की मुख्य परीक्षा जल्द ,सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का कट-ऑफ समान

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 7994 पदों पर होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने गुरुवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी कर दिए हैं। ​सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का कट-ऑफ एक समान ​इस बार की शॉर्टलिस्टिंग में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि अनारक्षित (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), इन चारों श्रेणियों का कट-ऑफ अंक बिल्कुल एक समान 55.12 रहा है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 47.50 निर्धारित की गई है। क्षैतिज आरक्षण: भूतपूर्व सैनिकों को राहत ​क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) श्रेणी में आयोग ने भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए बेहद कम कट-ऑफ 00.24 रखा है। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के लिए 38.63 और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 01.01 अंक अनिवार्य किए गए हैं। ​दिव्यांगजन और महिला अभ्यर्थी महिला अभ्यर्थियों के संबंध में आयोग ने स्पष्ट किया है कि वे वांछित संख्या में अपनी संबंधित मूल श्रेणियों (General/OBC/SC/ST) में ही शामिल हैं। इसलिए उनका अलग से कट-ऑफ जारी नहीं किया गया है। दिव्यांगजन श्रेणियों में OA (ओए) के लिए सबसे अधिक 52.97 और MD (एमडी) के लिए सबसे कम 01.01 अंक कट-ऑफ रहा है। ​जल्द घोषित होगी मुख्य परीक्षा की तिथि ​आयोग के अनुसार, पीईटी शॉर्टलिस्टिंग के बाद अब मुख्य परीक्षा के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सफल अभ्यर्थी अब निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर मुख्य परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा की संभावित तिथि और केंद्र के बारे में आधिकारिक सूचना अगले कुछ दिनों में आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *