नूंह जिले के गांव मोहम्मद बास पोल के तोड़िया पर एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पिकअप और बाइक की आमने-सामने की हुई टक्कर में जीजा–साले की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अलवर जिले के रब्बाका निवासी इनामुल हसन (30) और डीग जिले के खेड़ली अलीमुद्दीन निवासी अजहरुद्दीन (32) के रूप में हुई है। ये दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे और पिनगवां से अपने गांव रब्बाका (राजस्थान) लौट रहे थे। दोनों की मौके पर मौत हो गई पुलिस के अनुसार, मोहम्मद बास पोल के तोड़िया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद पिकअप ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों बोले- यहां पहले भी हादसे हो चुके स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल के तोड़िया पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। उन्होंने इस स्थान को ‘ब्लैक स्पॉट’ घोषित कर सुरक्षा उपाय बढ़ाने, स्पीड ब्रेकर लगाने और चेतावनी संकेत बोर्ड लगाने की मांग की है।


