सहरसा में महिला को बंधक बनाकर पीटा:बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया; सदर अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

सहरसा में महिला को बंधक बनाकर पीटा:बच्चा चोरी की अफवाह, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया; सदर अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर एक अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। मोरलाही के समीप हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना की सब-इंस्पेक्टर रूपा कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर महिला को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के शरीर में अंदरूनी चोटों के संकेत मिले
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार के अनुसार, महिला के शरीर में अंदरूनी चोटों के संकेत मिले हैं। चोटों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उसका एक्स-रे कराया जा रहा है। महिला अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है और केवल इतना कह रही है कि वह सहरसा जिले की निवासी है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग महिला को देखने अस्पताल परिसर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सदर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह पर एक अज्ञात महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। मोरलाही के समीप हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाना की सब-इंस्पेक्टर रूपा कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर महिला को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के शरीर में अंदरूनी चोटों के संकेत मिले
सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सूरज कुमार के अनुसार, महिला के शरीर में अंदरूनी चोटों के संकेत मिले हैं। चोटों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उसका एक्स-रे कराया जा रहा है। महिला अपनी पहचान स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है और केवल इतना कह रही है कि वह सहरसा जिले की निवासी है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग महिला को देखने अस्पताल परिसर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सदर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *